
दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत !
भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन नहीं भारत है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में भारत ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ हो गई है जबकि चीन की 142.57 करोड़ है। भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं।
युवा देश है भारत
इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। यहां एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। ये रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है. UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। UNFPA की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, यहां 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, 10-24 साल तक के लोग 26% हैं, 15-64 साल तक के लोग 68%...