कांग्रेस किस मुंह से जनता के सामने जाएगी: बंशीधर भगत
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मंजिलें जिद्दी है और रास्ते भी। लेकिन, हम कार्यकर्ता भी कुछ कम नहीं हैं, 2022 में इतिहास बदल कर रहेंगे। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान कैबिनेट मंत्री व देहरादून के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने आज कुछ इस अंदाज में महानगर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के सामने जाएगी, जब उसने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा बनाए गए उत्तराखंड का विशेष राज्य का दर्जा अपनी सरकार आते ही खत्म कर दिया था।
भाजपा कार्य समिति की बैठक में भगत ने कहा कि आज महानगर देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता कहलाने लायक लोगों की संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती है। जबकि, हमारे संगठन में एक-एक पद पाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता प्रयत्नशील रहते हैं। हम ऐसे कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाला इतिहास बदल कर रहेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन...