Thursday, February 13News That Matters

भाजपा ही ले सकती है देशहित के निर्णय: जाजू

देहरादून। भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त की, तीन तलाक जैसी कुप्रथा समाप्त करने के कानून बनाया और राममंदिर बाबरी मस्जिद विवाद समाप्त करा कर अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया। यह वो काम जो भाजपा के अलावा भारत के किसी भी राजनीतिक दल की सरकार नहीं सकती थी। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने यह बात रविवार को वर्चुअल रैली में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा कोई भी राजनीतिक दल भारतीयता को नहीं समझ सकता।
राजपुर विधानसभा की वर्चुअल रैली में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जाजू ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा के अलावा कोई राजनीतिक दल सेवा कार्य के लिए आगे नहीं आया। वर्तमान में देश चीन की चालबाजी से जूझ रहा है तो पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से। वहीं, उड़ीसा व बंगाल में तूफान जैसी समस्याएं भी हैं। सभी मामलों में केंद्र सरकार दृढ़ता से निर्णय ले रही है। केंद्र सरकार के
20 लाख करोड़ के पैकेज, रेहड़ी पटरी वालों को बिना गारंटी लोन, महिला सीनियर सिटीजन किसानों के खातों में सीधा रुपया भिजवाना, किसानों को पूरे देश की किसी भी मंडी में अनाज बेचने की सुविधा, वन रैंक वन पेंशन का निर्णय, नमामि गंगे व उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड, रेल मार्ग जैसे निर्णय लिए हैं। यह कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना काल में जिस तरह से उत्तराखंड को नेतृत्व दिया, महामारी से उत्तराखंड को बचाए रखा है। साथ ही प्रवासियों के रोजगार के लिए जिस तरह प्रयासरत हैं, वह सराहनीय है। वर्चुअल रैली में राजपुर विधायक खजान दास ने भी संबोधित किया। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, दर्जा राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी रतन चौहान, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, मंडल अध्यक्ष विजय थापा विशाल गुप्ता, रैली सह संयोजक सुनील शर्मा, महेश गुप्ता, मधु भट्ट, पूनम शर्मा, कुसुम कंडवाल सहित राजपुर विधानसभा कार्यकर्ता वर्चुअल रैली से जुड़े रहे।