Wednesday, September 2News That Matters

राष्ट्रीय

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक,इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक,इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

राष्ट्रीय
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के लिए आपातकालीन कार्ययोजना एवं क्षेत्र-विशिष्ट प्लान तैयार किए जाएं। उन्होंने पूरे कुम्भ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार किए जाने के निर्देष दिए। कहा कि क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान, इवेक्यूएशन प्लान और फायर कंट्रोल मैकेनिज्म को लेकर एक समेकित आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए, जिसमें भूकंप, बाढ़ तथा केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक...
बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान

बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान

राष्ट्रीय
बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में मानसून सीजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी  डॉ. आशीष चौहान की देखरेख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर नजर रख रही है। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में कंट्रोल रूम की पैनी निगरानी है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 0135-2626066,2726066, टोल फ्री नंबर- 1077 और व्हाट्सअप नंबर, 7534826066 जारी कि...
हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

राष्ट्रीय
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर अपने कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल सहित विभिन्न फलदार, सगंध एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी हमारी सा...
AAP को झटका: चड्ढा ने थामा BJP का दामन, सियासी हलचल तेज

AAP को झटका: चड्ढा ने थामा BJP का दामन, सियासी हलचल तेज

राष्ट्रीय
AAP को झटका: चड्ढा ने थामा BJP का दामन, सियासी हलचल तेज आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। चड्ढा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल होने के बाद चड्ढा ने कहा कि उन्होंने यह फैसला देशहित और विकास की राजनीति को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की भी सराहना की। सूत्रों के मुताबिक, AAP के भीतर लंबे समय से चल रहे मतभेद और संगठनात्मक असंतोष भी उनके इस फैसले की एक बड़ी वजह माने जा रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आ...
सेवा और संकल्प की मिसाल: डॉ. महेश कुड़ियाल का समाज को समर्पित जीवन

सेवा और संकल्प की मिसाल: डॉ. महेश कुड़ियाल का समाज को समर्पित जीवन

राष्ट्रीय
सेवा और संकल्प की मिसाल: डॉ. महेश कुड़ियाल का समाज को समर्पित जीवन स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान, पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचाई चिकित्सा सुविधा उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में कई वर्षों से समर्पित डॉ. महेश कुड़ियाल का नाम एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में सामने आता है। उन्होंने न सिर्फ अपने पेशे को जिम्मेदारी के साथ निभाया, बल्कि समाज सेवा को भी अपनी प्राथमिकता बनाया। डॉ. कुड़ियाल ने विशेष रूप से पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए। जहां अक्सर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी देखी जाती है, वहां उन्होंने अपने अनुभव और समर्पण से लोगों को राहत देने का काम किया। उनका मानना है कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ उन्होंने मरीजों के उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा...

“हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पिकअप से भिड़ी स्कूटी, 20 वर्षीय युवती की मौत”

राष्ट्रीय
“हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पिकअप से भिड़ी स्कूटी, 20 वर्षीय युवती की मौत” हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां पिकअप वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार या लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना के बाद मृतक युवती के परिवार में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर ...

देवभूमि में बढ़ता अपराध: अवैध खनन, साइबर ठगी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से बढ़ी चिंता

राष्ट्रीय
देवभूमि में बढ़ता अपराध: अवैध खनन, साइबर ठगी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से बढ़ी चिंता उत्तराखंड में अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। राज्य में अवैध खनन, साइबर ठगी, दुष्कर्म, मारपीट और हिंसा जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जिलों में खनन माफिया की सक्रियता की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में हजारों लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। साइबर अपराधी फर्जी कॉल, निवेश स्कीम, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन जॉब के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।  महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है। दुष्कर्म, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर च...
टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

राष्ट्रीय
टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊँनी लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों की मधुर लय पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत हो उठा। टनकपुर की गलियों में गूंजती खड़ी होली ने कुमाऊँ की जीवंत लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता ...
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय
बागेश्वर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए स्पेशल फोर्सेज के जांबाज हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक जनपद बागेश्वर में आज गम और गर्व का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां 'भारत माता की जय' और 'गजेंद्र सिंह अमर रहें' के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। ​शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज विशेष सैन्य हेलीकॉप्टर के माध्यम से कपकोट लाया गया। जैसे ही पीजी कॉलेज ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतरा, वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। पीजी कॉलेज ग्राउंड में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ​​शहीद का अंतिम संस्कार सरयू और खीरगंगा के पवित्र संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना की...
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

राष्ट्रीय
औद्योगिक क्षेत्र में अकबर कॉलोनी के पास स्थित श्री बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई। एक के बाद एक सिलिंडर फटने से धमाके होने लगे। घटना में दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे हैं। अग्निशमनकर्मियों ने करीब पांच घंटे 10 मिनट की कड़ी मशक्कत और सेलाकुई के साथ देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर व हरिद्वार से मंगवाए गए 14 अग्निशमन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस को दोपहर करीब 1.50 बजे फरफ्यूम बनाने वाली बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। थाना प्रभारी पीडी भट्टी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक फैक्टरी में मौजूद 10-12 कर्मचारी भागकर बाहर आ चुके थे। दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे थे। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अगलगी के बीच फैक्टरी में लगातार सिलिंडर के धमाके हो रहे थे। आग की बड़ी-बड़ी लपटें बगल में स्थित सीट कवर बनाने ...