
हॉटसीट गढ़वाल लोकसभा में अनिल बलूनी ने लहराया परचम, गणेश गोदियाल को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया
लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। एनडीए और इंडिय. गठबंधन के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। हालांकि उत्तराखंड की पाचों सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। उत्तराखंड की सबसे हॉट गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी का कमल खिल गया है।
पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अनिल बलूनी चुनाव जीत गए हैं। बलूनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 1 लाख 55 हजार 839 वोटों के अंतर से हराया। बलूनी को कुल 4 लाख 18 हजार 531 वोट मिले जबकि गोदियाल को 262692 वोट मिले। तीसरे स्थान पर नोटा रहा। गढ़वाल लोकसभा से करीब 11 हजार से ज्यादा वोट नोटा को पड़े
जनता के बीच जाकर बलूनी का ये पहला चुनाव है जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की है। इससे पहले 2005 के कोटद्वार विधानसभा उपचुनाव में उन्हें हार मिली थी।
बलूनी ने ऐसे पलटा पासा
गढ़वाल लोकसभा सीट बलूनी के लिए कडी चुनौती मानी जा रही थी। गणेश गोदियाल के आक्रामक प्रचार ...