Monday, May 25News That Matters

शासन की गुहार, मुख्यमंत्री को सूचना देनी है जानकारी दो… विभाग मौन

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। शासन विभागों से गुहार लगा रहा है खाली पदों की सूचना दो। सूचना मुख्यमंत्री को दी जानी हसीन। लेकिन, कई विभाग मौन साधे हुए हैं और शासन को जानकारी उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। शासन ने एक बार फिर विभागों से रिक्त पदों को लेकर सूची मांगी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली कैबिनेट में 22 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है। खाली पदों की जानकारी न मिलने पर सीएम कार्यालय ने शासन से एक बार फिर खाली पदों का पूरा ब्यौरा मांगा है। भूपाल सिंह मनराल ने सभी अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिवों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।

पत्र में लिखा गया है कि राज्य सरकार के अधीन सभी विभागों के विभिन्न श्रेणियों के पदोन्नति व सीधी भर्ती के खाली पदों का विवरण तत्काल उपलब्ध करवाएं। वर्तमान स्थिति की सूचना (बैकलॉग के पदों पर भर्ती हेतु विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने के लिए) उपलब्ध कराना आवश्यक है।

हालात यह हैं कि कुछ विभागों को छोड़कर ज्यादातर ने सूचना नहीं दी। ऐसे में सूचना को शासन स्तर पर मंगाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *