Thursday, June 25News That Matters

बड़ी खबर

बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त ,जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा,जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम

बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त ,जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा,जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) और जिला सलाहकार समिति (DCC) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और रोजगारपरक योजनाओं को धरातल पर उतारकर जिले के विकास में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी, 'लोगों को बेवजह परेशान करना लापरवाही का प्रतीक है। बैंक अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गरीबों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, बिगड़ी कानून-व्यवस्था तो नपेंगे बैंक बैठक में जिलाधिकारी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऋण वितरण, निवेश और फाइनेंसिंग के नाम पर तमाशा खड़ा न किया ...
धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक

धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी आवासीय परियोजना को अंतिम रूप दे रही हैं, जो हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की सतत निगरानी में विकसित यह परियोजना राज्य में गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (उधमसिंह नगर) द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास अब तक पक्का मकान नहीं है। परियोजना के पूर्...
बद्रीनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी: धाम में हाई अलर्ट, ITBP, ATS और BDS ने संभाला मोर्चा

बद्रीनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी: धाम में हाई अलर्ट, ITBP, ATS और BDS ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर को बम ब्लास्ट से उड़ाने की ईमेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लेते हुए बद्रीनाथ धाम सहित पूरी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर से लेकर धर्मशालाओं और होटलों तक भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ गहन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है। ​सुरक्षा बलों का संयुक्त मोर्चा, BDS और ITBP तैनात ​बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), स्थानीय पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा ड्रिल संचालित की जा रही है। BDS की टीम अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षे...
देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM धामी ने पद्मश्री स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से जताई संवेदना

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM धामी ने पद्मश्री स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से जताई संवेदना

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय श्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री  सौरव बहुगुणा,  खजान दास , सांसद  महेश शर्मा,  अजय भट्ट, सुधांशु त्रिवेदी, विधायक  पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।...

वैश्विक रोजगार योजना का दिखने लगा असर मुख्यमंत्री से मिलीं सपना राणा, जापान के बाद अब जर्मनी में उत्तराखंड के युवाओं का जलवा

वैश्विक रोजगार योजना का दिखने लगा असर मुख्यमंत्री से मिलीं सपना राणा, जापान के बाद अब जर्मनी में उत्तराखंड के युवाओं का जलवा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में  सपना राणा ने मुलाकात की।  सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उर्तीण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में 3060 यूरो (₹ 3,30,000) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा राज्य के युवाओं को जापान एवं जर्मनी में सेवायोजित किये जाने हेतु भाषा ...
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना,SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना,SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए "पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत किये है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार "पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 71.94 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है। जबकि इसी योजना में संचालित "प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)" के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 2283.60 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों स्वीकृति के बाद भारत सरकार, राज्य को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026- 27 के दौरान इस योजना के तहत कुल अब तक 2355.54 करोड़ रुपए प्रदान कर चुकी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास में पूरा सहयोग कर रही है। उन्हो...
मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश,भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी जनपद में करेंगे सघन स्थलीय सर्वे

मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश,भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी जनपद में करेंगे सघन स्थलीय सर्वे

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य के सभी सरकारी व गैर-सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सचिवों व जिलाधिकारियों को विशेष रूप से अधिक ऊंचाई वाले भवनों, अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, असुरक्षित निकासी मार्ग वाले परिसरों और तंग गलियों व रास्तों में स्थित इमारतों का अनिवार्य रूप से स्थलीय सर्वे करने के आदेश दिए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना के खतरे को समय रहते पूरी तरह समाप्त करना है। सभी विभागों में सेफ्टी ऑडिट और नियमों का कड़ाई से अनुपालन अनिवार्य मुख्य सचिव ने शासन के सभी सचिवों को भी अपने-अपने विभागों और उनसे संबंधित क्षेत्रों (सेक्टर्स) का व्यापक सेफ्टी ऑडिट कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सर्वे के बाद सभी जरूरी अग्नि सुरक्षा मानकों (फायर सेफ्टी नॉर्म्स) को सुनिश्चित किया जा...
मसूरी में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मसूरी में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर पालिका परिषद और एसडीएम (SDM) कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में मसूरी नगर पालिका कार्यालय सहित उत्तराखंड और दिल्ली के कई महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थलों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। ​इस संवेदनशील मामले के सामने आते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गई हैं। ​​धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही मसूरी नगर पालिका परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साइबर सेल को भी तुरंत जांच में लगा दिया गया है। ​​इस घटना के बाद शहर में डर का माहौल न बने, इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यट...
कर्णप्रयाग विवाद: घायल सिख श्रद्धालु की शिकायत पर FIR दर्ज; जांच हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर, IPS अधिकारी करेंगे पुलिस के व्यवहार की जांच

कर्णप्रयाग विवाद: घायल सिख श्रद्धालु की शिकायत पर FIR दर्ज; जांच हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर, IPS अधिकारी करेंगे पुलिस के व्यवहार की जांच

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बीते 16 जून को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़े फैसले लिए हैं। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए दोनों पक्षों के मुकदमों को चमोली से हरिद्वार जिले में ट्रांसफर कर दिया गया है। ​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में निम्नलिखित महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं: ​सिख श्रद्धालु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज: घटना में घायल हुए सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर, मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ 20 जून को कर्णप्रयाग थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। इससे पहले सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। ​हरिद्वार ट्रांसफर हुई जांच: अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच (विवेचना) चमोली पुलिस नहीं करेगी। दोनों मुकदमों को हरिद्वार जिला पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां हरिद्व...