Wednesday, August 6News That Matters

मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में शुक्रवार सुबह ब्रह्मपुरी आश्रम के पास गिरी खाई में |

मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में शुक्रवार सुबह ब्रह्मपुरी आश्रम के पास गिरी खाई में |

मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में शुक्रवार सुबह ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिर गई। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। हादसे तीन लोग गंभीर घायल है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक टैक्सी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/on-himalaya-day-a-three-day-conference-is-going-to-start-from-today-on-himalaya-as-a-climate-controller-in-parmarth-niketan/

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। एसपीएस राजकीय अस्पताल से गंभीर घायलों को एम्स रेफर किया गया है।

रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ निवासी घायल टैक्सी चालक रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह और महाराष्ट्र के ग्रेटर मुंबई के सी -714 का एम्स में उपचार चल रहा है। एक मृतक यात्री शिवजी की पहचान हो गई है। थाना प्रभारी मुनि की रेती रितेश शाह ने बताया कि अन्य तीन मृतक यात्रियों की पहचान की जा रही है।

उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *