Wednesday, July 2News That Matters

रामपुर से भाजपा सांसद को फिर मिली धमकी, ‘केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे|

रामपुर से भाजपा सांसद को फिर मिली धमकी, ‘केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे|

रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप पर आए मैसेज में कहा है कि केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे। बहुत जल्दी आपको निशाना बनाएंगे, अगर आपने केस वापस नहीं लिया तो।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से भाजपा सांसद को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा सांसद को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया है कि केस वापस नही लिया, तो जान से मार देंगे। पांच जनवरी को पहले भी उन्हें धमकी मिली थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद शुक्रवार की रात थाना सिविल लाइंस रामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था।

पांच जनवरी को रामपुर लोकसभा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर ए खालसा नाम से जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद छह जनवरी की रात 10:50 बजे फिर से सांसद के मोबाइल पर धमकी मिली है। लिखा है कि- केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे। बहुत जल्दी आपको निशाना बनाएंगे, अगर आपने केस वापस नहीं लिया तो।

उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *