Friday, November 28News That Matters

कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस से भरपूर है माधुरी दीक्षित की ‘माजा मा’, प्राइम ने जारी किया ट्रेलर |

कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस से भरपूर है माधुरी दीक्षित की ‘माजा मा’, प्राइम ने जारी किया ट्रेलर |

यह फिल्म लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा; आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित है। इसे 6 अक्तूबर को भारत सहित 240 देशों में रिलीज किया जाएगा।

प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माजा मा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। माधुरी दीक्षित, गजराज राव और ऋत्विक भौमिक अभिनीत यह फिल्म 6 अक्तूबर से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में मां के किरदार निभा रही माधुरी दीक्षित को निडर अवतार में दिखाया गया है।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/there-is-no-limit-to-indo-french-relations-foreign-minister-colona-said-this-in-delhi/

फिल्म की कहानी एक खुशमिजाज महिला पल्लवी के ईद-गिर्द घूमती। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पल्लवी द्वारा प्यार से संजोई गई जिंदगी बिखरने लगती है। उसकी वजह से उसके बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है। लेकिन, पल्लवी का किरदार निभा रही माधुरी, अपनी समझ और विश्वास से चीजों को सही करने में जुट जाती है। ट्रेलर देखने के बाद मन में यह सवाल उठने लगते हैं कि पल्लवी और उसका परिवार इस उथल-पुथल से कैसे निपटेगा? क्या इससे परिवार के सदस्य करीब आएंगे या नए रिश्ते टूट जाएंगे? हालांकि इन सभी प्रश्नों का जवाब 6 अक्तूबर को ही मिलेगा।
बता दें कि यह फिल्म लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा; आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित है। भारत सहित 240 देशों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार शामिल हैं, जो इस हंसी-मजाक और प्यार से भरपूर लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाले ड्रामा में जान फूंक देंगे।

उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *