Tuesday, March 18News That Matters

उत्तर-मध्य और पश्चिम भारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना |

उत्तर-मध्य और पश्चिम भारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना |

आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों तथा राजस्थान में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मॉनसून ट्रफ का सक्रिय रहना जारी है और यह अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में अभी भी बना हुआ है। पश्चिमी तट के निचले स्तरों पर तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। अब मध्य प्रदेश के मध्य भागों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=34778&action=edit

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=34787&action=edit

आज 05 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में होगी मूसलाधार बारिश।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।
वहीं आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान, के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=34803&action=edit

आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भी मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि होने की आशंका जताई गई है।

उत्तर-मध्य और पश्चिम भारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना |
उत्तर-मध्य और पश्चिम भारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना |

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात तटों, उत्तर पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और उससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका है।
आज दक्षिण पूर्व अरब सागर के मध्य भागों और दक्षिण अंडमान सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *