Wednesday, July 30News That Matters

आज चमोली से कार्यक्रम का आगाज, जल, जगंल बचाने के लिए जुटेंगे पर्यावरण विशेषज्ञ |

आज चमोली से कार्यक्रम का आगाज, जल, जगंल बचाने के लिए जुटेंगे पर्यावरण विशेषज्ञ |

नौ सितंबर को हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान पर्यावरण व हिमालय संरक्षण व इससे जुड़ी समस्याओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
शनिवार को चमोली जिले के गोपेश्वर से अमर उजाला की ओर से हिमालय संकल्प अभियान की शुरूआत होगी। नौ सितंबर को हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान पर्यावरण व हिमालय संरक्षण व इससे जुड़ी समस्याओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह भी पढ़े :- https://uttaranchalcrimenews.com/about-60-investors-of-the-state-will-be-honored-in-the-function-to-be-held-at-the-chief-sevak-sadan-located-at-the-chief-ministers-residence/

कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम (सदर) अभिनव शाह, सीपीबी चंडी प्रसाद भट्ट, पर्यावरण संरक्षण संस्थान के ट्रस्टी ओम प्रकाश भट्ट, चिपको आंदोलन के नेता मुरारी लाल, सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद ममगाईं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीसी शाह, वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. प्रियंका उनियाल, जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी उनियाल के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओं को लेकर हिमालय संकल्प भी लिया जाएगा।

नोट: नौ सितंबर तक प्रदेश में कहां-कहां संवाद कार्यक्रमों का आयोजन होगा और कार्यक्रम में कौन-कौन पर्यावरणविद् शामिल होंगे इसकी जानकारी अमर उजाला रोज खबर के माध्यम से आप तक पहुंचाएगा। तो जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ..

उत्तराँचल क्राईम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *