Tuesday, October 28News That Matters

उत्तराखंड : सीएम धामी आज एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी, राइफलमैन जसवन्त सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

उत्तराखंड : सीएम धामी आज एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी, राइफलमैन जसवन्त सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मैदान में ‘दिशा ध्याणी थौला मेला’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 800 करोड़ की 353 विकास योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके अलावा वह जनसभा के साथ ही स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

शनिवार को पौड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने रांसी स्टेडियम में महावीर चक्र विजेता राइफल मैन जसवंत सिंह और कमिश्नरी के पास देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 134.61 करोड़ की लागत की 196 योजनाओं का लोकार्पण व 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास किया।

वहीं, मुख्यमंत्री कंडोलिया थीम पार्क में लगाए गए स्टॉलों में स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में लगे लाइव स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों में भीमल पेंटिंग की प्रदर्शनी, पिरूल व खजूर से क्रॉफ्ट निर्माण, मथनी से मठ्ठा निकालने और जांदरा व ओखली का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू, जी-20 और बीटल्स फेस्टिवल फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पूजन करने के साथ ही एक महिला की गोद भराई और शिशु का अन्नप्राशन संस्कार होगा।

मुख्यमंत्री के हैलीपैड में उतरने के बाद लोक कलाकार परंपरागत संगीत व नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। रांसी स्टेडियम से कंडोलिया मैदान तक मुख्यमंत्री के काफिले के आगे कलाकार छोलिया व जौनसारी होलियात नृत्य किया। साथ ही पौड़ी जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोक वादक की ढोल की थापों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

कंडोलिया मैदान में रिसेप्शन व कंट्रोल रूम, आपदा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, डेयरी विभाग, जिला उद्योग केंद्र, रीप परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, संस्कृति विभाग की ओर से परंपरागत बर्तनों व उपकरणों की प्रदर्शनी एवं आरबीआई के 02 उद्यमियों की ओर से क्रॉफ्ट का स्टॉल लगाया गया है।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *