Saturday, March 7News That Matters

Day: July 3, 2022

भाजपा के राहुल नार्वेकर विधानसभा में नए स्पीकर नियुक्त हुए; शिवसेना का दफ्तर सील

भाजपा के राहुल नार्वेकर विधानसभा में नए स्पीकर नियुक्त हुए; शिवसेना का दफ्तर सील

देश-विदेश
महाराष्ट्र, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हुआ। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधानसभा का नया स्पीकर चुनने के लिए वोटिंग हुई। स्पीकर चुनाव में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर जीत गए हैं। उद्धव सरकार को गिराने के बाद एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में पहला शक्ति परीक्षण जीत लिया है। भाजपा के राहुल नार्वेकर विधानसभा में नए स्पीकर नियुक्त हुए हैं। भाजपा को 164 से ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि शिवसेना के राजन साल्वी को 107 वोट मिले हैं। विपक्ष की मांग पर डिप्टी स्पीकर ने विधायकों की गिनती शुरू कराई थी। विधानसभा में 287 विधायक हैं और जीत के लिए 144 का मैजिक फिगर चाहिए था। हालांकि, वोटिंग में सिर्फ 273 विधायकों ने भाग लिया। सपा और एआईएमआईएम के दो-दो विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।  AIMIM विधायकों ने किसी के भी पक्...
सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी- प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी- प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

उत्तराखण्ड
देहरादून : केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। हैदराबाद में शनिवार से प्रारंभ हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन इस बात पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में भाग ले रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उत्तराखंड भाजपा की सांगठनिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। आर्थिक प्रस्ताव, गरीब कल्याण की योजनाएं समेत विभिन्न विषयों पर हुआ मंथन भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भाग ले रहे हैं। शनिवार देर शाम संपर्क करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि बैठक में पहले दिन आर्थिक प्रस्ताव, गरीब ...
प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दो राज्यों के इस योजना को पूरा करने का करेंगे एलान

प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दो राज्यों के इस योजना को पूरा करने का करेंगे एलान

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों के निवासियों को काम-धंधे और कारोबार के लिए धन संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्हें बैंकों से ऋण मिल सकेगा। पलायन पर रोक लगाने की यह पहल स्वामित्व योजना के बूते सफल होने जा रही है। सभी 13 जिलों के 7581 आबाद गांवों के भीतर आवासीय परिसंपत्तियों के ड्रोन सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। बड़ी बात ये है कि निर्धारित समय से पहले ही स्वामित्व योजना पूरा करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया गया वायदा उत्तराखंड चालू महीने में पूरा करने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जिन दो राज्यों के इस योजना को पूरा करने का एलान करेंगे, उसमें हरियाणा के साथ उत्तराखंड का नाम सम्मिलित होगा। स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। देश में ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों को ...
रोजगार मेला 12 जुलाई को, रोजगार मेले में 15 निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी

रोजगार मेला 12 जुलाई को, रोजगार मेले में 15 निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी

उत्तराखण्ड
 देहरादून :  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 12 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 15 कंपनियां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। समय-समय पर आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। 12 जुलाई को होने वाले रोजगार मेले में 15 निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। करीब 350 पदों के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले कार्यालय में आफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। कार्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया 11 जुलाई ...
योगी सरकार पेश करेगी 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, जनता के द्वार तक पहुंचने के लिए की गई ये तैयारी

योगी सरकार पेश करेगी 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, जनता के द्वार तक पहुंचने के लिए की गई ये तैयारी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार-2.0 के पहले 100 दिन पांच जुलाई को पूरे हो रहे हैं। चार जुलाई यानी सोमवार को सरकार जनता के बीच अपना पहला रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगी। यह प्रगति रिपोर्ट सरकार की रफ्तार का भी आकलन कराएगी, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा द्वारा घोषित लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पाें को मात्र दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा सरकार और संगठन के समन्वित प्रयास 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को शपथ लेते ही निर्देशित कर दिया था कि 100 दिन, छह माह, एक वर्ष के लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही पांच वर्ष के लिए वर्षवार कार्ययोजना बना लें। उन्होंने कमर कसी है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही लोक कल्याण संकल्प पत्र की अधिकांश घोषणाओं को पूरा कर दिया। ...
एक ही परिवार में हुई चार मौतों की खबर से गांव में मचा कोहराम, चालक बस समेत मौके से फरार

एक ही परिवार में हुई चार मौतों की खबर से गांव में मचा कोहराम, चालक बस समेत मौके से फरार

देश-विदेश
लखीमपुर खीरी, तेज रफ्तार अनियंत्रित बस का कहर लखीमपुर खीरी के एक परिवार को झेलना पड़ा है। लखीमपुर खीरी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने एक बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया। कोतवाली क्षेत्र की इस घटना में आज रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद का चालक फरार है। कोतवाली सदर के धौरहरा निवासी श्रीराम का 22 वर्षीय पुत्र श्रवण शनिवार की शाम मां महाराजा देवी, भाभी प्रज्ञा देवी, व लड़की लकी को बाइक पर बिठाकर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पकरिया बहन की बीमार सास को देखने गए थे। रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह लोग वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक इंदिरा मनोरंजन पार्क के आगे पुलिया के पास पहुंची। तभी शारदानगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक ही बाइक पर सवार श्रवण...