Saturday, March 7News That Matters

Day: July 5, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार आज से 35 करोड़ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल लखनऊ में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधारोपण करेंगे

उत्तर प्रदेश सरकार आज से 35 करोड़ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल लखनऊ में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधारोपण करेंगे

देश-विदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार यानी आज से 35 करोड़ पौधारोपण का अभियान प्रारंभ कर रही है। इसके तहत पहले ही दिन 75 जिलों में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के कुकरैल वन रेंज में पौधा रोपेंगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधा लगाएंगे। आज पहले दिन 25 करोड़ पौधारोपण के लिए सांसद तथा मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया गया है। प्रदेश सरकार ने हरियाली बढ़ाने के लिए इस मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो रही है। पहले दिन 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन लखनऊ में व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधारोपण करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या व ब्रजेश पाठक प्रयागराज में पौधा रोपेंगे। सरकार ने पौधारोपण के लिए सभी 75 जिल...
देवप्रयाग ब्यासी के पास हुआ एक बड़ा हादसा खाई में गिरी स्कॉर्पियो जिसमे सवार युवक ने मौके पर ही तोडा दम |

देवप्रयाग ब्यासी के पास हुआ एक बड़ा हादसा खाई में गिरी स्कॉर्पियो जिसमे सवार युवक ने मौके पर ही तोडा दम |

उत्तराखण्ड
देवप्रयाग ब्यासी के पास हुआ एक बड़ा हादसा खाई में गिरी स्कॉर्पियो जिसमे सवार युवक ने मौके पर ही तोडा दम | देवप्रयाग-ब्यासी के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलो ंको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग-ब्यासी के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। एसडीआरएफ उत्तराखंड ने तलाशी अभियान चलाकर खाई से शव को निकाल लिया है, साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी के अनुसार, चार दोस्त स्कॉर्पियो से केदारनाथ के दर्शन कर ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। गुल्लर के आगे पहुंचकर स्कॉर्पियो बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। देर रात एसडीआरएफ टीम को...
पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में पांच और मंत्रियों को किया शामिल

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में पांच और मंत्रियों को किया शामिल

देश-विदेश
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान के मंत्रिमंडल को सोमवार को 107 दिन बाद विस्तार दिया गया है। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है। नए मंत्रियों में सुनाम से दूसरी बार विधायक चुने गए अमन अरोड़ा के अलावा पहली बार चुनाव जीतने वाले अमृतसर दक्षिण के विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी, समाना के विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और खरड़ से महिला विधायक अनमोल गगन मान शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव जीतने वाले विधायकों पर ज्यादा भरोसा जताया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के बाद अमन अरोड़ा ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने लगातार दो बार चुनाव जीता है। जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 11 मंत्री पहली बार विधायक बने...
पोस्टर पर मचे बवाल के बीच अब मुसीबत में फंसी फिल्म ‘काली; दिल्ली और यूपी में FIR दर्ज

पोस्टर पर मचे बवाल के बीच अब मुसीबत में फंसी फिल्म ‘काली; दिल्ली और यूपी में FIR दर्ज

देश-विदेश
नई दिल्ली, फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की डाक्यूमेंट्री ‘काली’ के एक पोस्टर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। एक अधिवक्ता ने फिल्म के विवादित पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिकेलाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की IFSO इकाई ने फिल्म 'काली' से संबंधित एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में IPC की धारा 153A और 295A के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की की है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने भी फिल्म 'काली' के विवादास्पद पोस्टर को लेकर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ आपराधिक साजिश और जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया है। फिल्म 'काली' के इस पोस्टर में पोशाक पहने एक महिला को दिखाया गया है, जिसमें देवी और धूमपान का चित्रण किया गया है। बैक...