Saturday, March 7News That Matters

Day: July 8, 2022

उत्तराखंड में कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने मिलाए हाथ, पढ़ें क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा |

उत्तराखंड में कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने मिलाए हाथ, पढ़ें क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने मिलाए हाथ, पढ़ें क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा | कांग्रेस भवन में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चिंतन मंथन हुआ। इस दौरान एक सर्वदलीय समिति का गठन किया गया, जिसका सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा को अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान माहरा ने कहा कि अब सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ी जाएगी। उत्तराखंड में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के आह्वान पर जनसरोकारों की लड़ाई के लिए विरोधी दल गोलबंद होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून में कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने एक सर्वदलीय समिति का गठन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को समिति की कमान सौंपी गई। माहरा ने कहा कि प्रदेश में अब सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस गठबंधन से अभी बहुजन समाज पार्टी बाहर है। कांग्रेस भवन में आयोज...
धर्मनगरी में मां काली के भक्तों में आक्रोश, फिल्म निर्माता मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ केस |

धर्मनगरी में मां काली के भक्तों में आक्रोश, फिल्म निर्माता मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ केस |

उत्तराखण्ड
धर्मनगरी में मां काली के भक्तों में आक्रोश, फिल्म निर्माता मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ केस | डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद लगातार जारी है। इस पोस्टर पर मां काली को जिस तरह से दर्शाया गया है वह विवादों का कारण बन रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में भी मां काली के भक्तों में आक्रोश दिखा। यहां निर्माता लीना मणिमेकलई सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मां काली का पोस्टर में अपमान करने के मामले में फिल्म निर्माता लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किया है। कनखल थाना प्रभारी मुुकेश चौहान के मुताबिक विक्रम सिंह राठौर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हिन्दू युवा वाहिनी स्थान सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मन्दिर चीला रेंज ऋषिकेश रोड हरिद्वार व आदिशक्ति महाकाली आश्रम कनखल ने मामले शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़े -...
प्रदेश में फिर बढ़ा बिजली संकट, छोटे और बड़े कस्बों में भी करीब दो से तीन घंटे की कटौती |

प्रदेश में फिर बढ़ा बिजली संकट, छोटे और बड़े कस्बों में भी करीब दो से तीन घंटे की कटौती |

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
प्रदेश में फिर बढ़ा बिजली संकट, छोटे और बड़े कस्बों में भी करीब दो से तीन घंटे की कटौती | कुछ दिन की राहत के बाद प्रदेश के लोगों के सामने एक बार फिर बिजली का संकट खड़ा होने लग गया है। शुक्रवार के लिए बिजली की मांग 52.01 मिलियन यूनिट आंकी गई है, जिसके सापेक्ष केंद्रीय पूल, राज्य व अन्य माध्यमों से 45.69 एमयू बिजली उपलब्ध है।   यह भी पढ़े -http://uttaranchalcrimenews.com/crack-on-the-wall-of-badrinath-temple-necessary-guidelines-issued-by-the-center/   प्रदेश में एक बार फिर बिजली की मांग बढ़ने से कटौती शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े कस्बों तक कटौती की गई। बारिश के बीच उमस की वजह से बिजली की मांग कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को उपलब्धता कम होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों, फर्नेश इंडस्ट्रीज, छोटे और बड़े कस्बों में भी करीब दो से...
अगस्त-सितंबर में शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, पढ़िए किस जिले के लिए तय की गई कौनसी तारीख |

अगस्त-सितंबर में शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, पढ़िए किस जिले के लिए तय की गई कौनसी तारीख |

उत्तराखण्ड
अगस्त-सितंबर में शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, पढ़िए किस जिले के लिए तय की गई कौनसी तारीख | राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. संधु ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए जिलों में जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्रदेशभर में होने वाली अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में अत्यधिक भीड़भाड़ होने की संभावना है। उत्तराखंड में अग्निवीरों की भर्ती रैली अगस्त एवं सितंबर महीने में शुरू होगी। सेना ने भर्ती रैली की तिथियां व भर्ती स्थल तय कर दिए हैं। सेना के जोनल भर्ती ऑफिसर मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने शासन को भी अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अग्निपथ योजना के तहत राज्य में होने वाली भर्तियों के संबंध में शासन के उच्च...
उत्तराखंड में बारिश के कारण टिहरी झील का लगातार बढ़ने लगा जलस्तर ,बारिश के कारण उत्तराखंड की 195 मोटर मार्ग बंद |

उत्तराखंड में बारिश के कारण टिहरी झील का लगातार बढ़ने लगा जलस्तर ,बारिश के कारण उत्तराखंड की 195 मोटर मार्ग बंद |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश के कारण टिहरी झील का लगातार बढ़ने लगा जलस्तर ,बारिश के कारण उत्तराखंड की 195 मोटर मार्ग बंद | पहाड़ से लेकर मैदान तक शुक्रवार को भारी बारिश हुई। बारिश के कारण टिहरी झील का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जलस्तर आरएल 757.35 मीटर पहुंचा। दूसरी ओर बारिश से उत्तराखंड की 195 मोटर मार्ग बंद हैं। जबकि 11 स्टेट हाईवे पर भी आवाजाही ठप है। इसके अलावा 67 ग्रामीण सड़कें नहीं खोली जा सकीं हैं। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश के आसार है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई थी, कुछ जिलों में सुबह से कोहरा छाया रहा, जबिक दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हुई। उधर, पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन से कई...
शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा पंजाब के पर्यटकों की कार ढेला नदी के तेज बहाव में बहने से हुई नौ लोगों की मौके पर मौत |

शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा पंजाब के पर्यटकों की कार ढेला नदी के तेज बहाव में बहने से हुई नौ लोगों की मौके पर मौत |

उत्तराखण्ड
शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा पंजाब के पर्यटकों की कार ढेला नदी के तेज बहाव में बहने से हुई नौ लोगों की मौके पर मौत | शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा हो गया। पंजाब के पटियाला निवासी पर्यटकों की कार रामनगर के ढेला नदी के तेज बहाव में बहने से नौ लोगों की मौत हो गई। इनोवा कार में सवार दस पर्यटक ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है। एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट र...