Saturday, March 7News That Matters

Day: July 12, 2022

स्कूल प्रबंधन पर लगा तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप #ucn

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/iaFoDzxhYjw स्कूल प्रबंधन पर लगा तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews स्कूल में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है, ग्रामीणों की शिकायत पर रुड़की तहसील की टीम ने स्कूल पहुँचकर मौका मुआयना किया और भूमि की पैमाइश की। तहसीलदार के मुताबिक़ प्रथमदृष्टया स्कूल की भूमि बैनामे से अधिक है जिसकी पैमाइश कर दूध का दूध पानी का पानी किया जाएगा वही बताया जा रहा है स्कूल में हो रहे निर्माण का एचआरडीए से नक्शा भी पास नही कराया गया है उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट...
कुमाऊं की कोसी नदी में डाला जाएगा गढ़वाल की पिंडर नदी का पानी, जीवन मिशन के तहत जुड़ेंगी नदियां |

कुमाऊं की कोसी नदी में डाला जाएगा गढ़वाल की पिंडर नदी का पानी, जीवन मिशन के तहत जुड़ेंगी नदियां |

उत्तराखण्ड
कुमाऊं की कोसी नदी में डाला जाएगा गढ़वाल की पिंडर नदी का पानी, जीवन मिशन के तहत जुड़ेंगी नदियां | उत्तराखंड राज्य में जल जीवन मिशन के तहत पिंडर ग्लेशियर नदी को कोसी नदी से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। देश का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा। जल जीवन मिशन के तहत नदियों के पानी मिलाया जाएगा। उत्तराखंड राज्य में जल जीवन मिशन के तहत पिंडर ग्लेशियर नदी को कोसी नदी से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। देश का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा, जिसके तहत ग्लेशियर नदी की धारा को मोड़कर उसे बरसाती नदी पर पहुंचाया जाना है। इसके बाद बरसाती नदी में सालभर ग्लेशियर का पानी बहेगा। जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रेजेंटेशन के बाद शासन की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। केंद्र की हरी झंडी मिलने के बाद धरातल पर काम शुरू होगा। आईआरडीटी सभागार में सोमवार को रेशम उत्पादन को लेकर आयो...
SP सांसद बर्क का बेतुका बयान बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है’,

SP सांसद बर्क का बेतुका बयान बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है’,

उत्तरप्रदेश
SP सांसद बर्क का बेतुका बयान बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है', हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बढ़ती आबादी को लेकर जो बयान दिया था उस पर सपा सांसद बर्क की अजीबोगरीब प्रतिक्रिया सामने आई है. अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी सांसद शफी कुर्र रहमान बर्क ने अब जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बेतुका बयान दिया है. बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है: बर्क सांसद शफी कुर्र रहमान बर्क ने अपने हालिया बयान में कहा, 'औलाद पैदा करने का जाती तौर पर इंसान से कोई ताल्लुक नहीं है, बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है , अल्लाह जब बच्चा पैदा करता है तो उसके खाने-पीने का इंतजाम करके दुनिया में भेजता है. सरकार को नसीहत सपा सांसद बर्क ने सरकार को नसीहत दे...

बरसात के बाद डेंगू बढ़ने का बना रहता है खतरा #ucn

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/mTAaC9YHGw8 बरसात के बाद डेंगू बढ़ने का बना रहता है खतरा #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews मानसून में डेंगू व मलेरिया का खतरा न बढ़ जाए इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज उप्रेती ने कहा बरसात का मौसम शुरू हो चुका है मच्छरों के प्रजनन का भी यही उचित समय होता है डेंगू का लारवा ताजी पानी में , रुक गई पानी में पैदा होता है साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की अपने घरों के आसपास बिल्कुल भी पानी ना इकट्ठा ना होने दे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू को लेकर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट...
भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का थाम लिया था हाथ ,भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक में मची हलचल |

भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का थाम लिया था हाथ ,भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक में मची हलचल |

उत्तराखण्ड
भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का थाम लिया था हाथ ,भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक में मची हलचल | भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। हरक की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के डिफेंस कालोनी स्थित आवास से सुबह साढ़े सात बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत बाहर निकले, तो देखने वाले चौंक गए। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा से निष्कासित होने के बाद हरक ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। मुख्य गेट की बजाय हरक रसोईघर वाले दरवाजे से बाहर निकले। बिना किसी से बात किए, वे सीधे गाड़ी में बैठ बाहर निकल गए। हरक की इस गुपचुप मुलाकात से राज्य के सियासी हलको...

महाकाली के चित्र को आपत्तिजनक बनाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशक के विरुद्ध आक्रोश #ucn

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
https://youtu.be/BANaSiLMLlk महाकाली के चित्र को आपत्तिजनक बनाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशक के विरुद्ध आक्रोश #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews हरिद्वार में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने निर्देशक लीना मणि मेकलाई के विरुद्ध आक्रोश प्रकट किया केदार घाट माँ गंगा के किनारे काली माता की विशेष पूजा अर्चना कर ऐसे फिल्म डायरेक्टर निर्देशकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सामाजिक बहिष्कार जैसे नियम बनाने की मांग को दोहराया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए उत्तराखंड ब्यूरो...
भारी बारिश के बाद यमुनोत्री के राना गांव में घुसा पानी, बदरीनाथ हाईवे समेत 211 सड़कें बंद |

भारी बारिश के बाद यमुनोत्री के राना गांव में घुसा पानी, बदरीनाथ हाईवे समेत 211 सड़कें बंद |

उत्तराखण्ड
भारी बारिश के बाद यमुनोत्री के राना गांव में घुसा पानी, बदरीनाथ हाईवे समेत 211 सड़कें बंद | दो दिन साफ मौसम के बाद आज मंगलवार को प्रदेशभर में फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। खासकर देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेशभर में आज सुबह से ही बादल छाए हैं। मसूरी में घने बादल के साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। प्रदेश में 211 सड़कें बंद | मौसम ने साथ दिया तो लोनिवि सहित दूसरी एजेंसियों ने एक दिन पहले बंद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित तमाम राज्य और जिला मार्गों को खोलने में कामयाबी पाई, लेकिन ग्रामीण सड़कों का नंबर देर से आने के चलते अब भी 190 सड़कें बंद हैं। सोमवार को प्रदेश में कुल 211 सड़कें बंद रहीं। लोनिवि की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में नौ राज्य स्तरीय...
इंग्लैंड में आठ साल बाद वनडे सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया,

इंग्लैंड में आठ साल बाद वनडे सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया,

खेल
इंग्लैंड में आठ साल बाद वनडे सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड भारत से अब तक आठ सीरीज जीत चुका है। ऐसे में रोहित शर्मा की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लगाने से बचेंगे, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टीम को अपने आक्रामक रूख को बनाये रखना चाहिए। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के बाद आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच ओवल मैदान पर शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। भारत ने टेस्ट मैच गंवाने के बाद टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की और 2-1 से सीरीज अपने नाम की। अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने की चुनौती होगी। हालांकि, सारा ध्यान टी-20 विश्व कप को लेकर है। बावजूद इसके यह सीरीज रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत न...
उत्तराखंड के लिए एक बहुत ही दुखद खबर प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन, दून में ली अंतिम सांस

उत्तराखंड के लिए एक बहुत ही दुखद खबर प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन, दून में ली अंतिम सांस

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के लिए एक बहुत ही दुखद खबर प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन, दून में ली अंतिम सांस वे लंबे समय से बीमार थे आज तड़के पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रसिद्ध समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे । गैर सरकारी संगठन 'रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र'(रूलक) के संस्थापक कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज तड़के पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सीएम ने जताया शोक पद्मश्री अवधेश कौशल के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया। वहीं, उनके निधन से सामाजिक संगठनों में भी शोक की लहर है। उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो...
पुतिन ने यूक्रेन के लोगों को ऑफर की रूस की नागरिकता, सिटीजनशिप ऑर्डर पर किया साइन यूक्रेन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश |

पुतिन ने यूक्रेन के लोगों को ऑफर की रूस की नागरिकता, सिटीजनशिप ऑर्डर पर किया साइन यूक्रेन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश |

देश-विदेश
पुतिन ने यूक्रेन के लोगों को ऑफर की रूस की नागरिकता, सिटीजनशिप ऑर्डर पर किया साइन यूक्रेन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश | वर्ष 2019 में नागरिकता देने की प्रक्रिया सबसे पहले दोनेत्सक और लुहांस्क के लोगों के लिए शुरू की गई थी और इस साल विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनों क्षेत्रों की करीब 18% आबादी यानी 7,20,000 से ज्यादा लोगों को रूसी पासपोर्ट दिए गए। पुतिन ने यूक्रेन के लोगों के लिए ऑफर किया रूस की नागरिकता, सिटीजनशिप ऑर्डर पर किया साइन यूक्रेन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता देने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है। पुतिन ने त्वरित प्रक्रिया का विस्तार करते हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है। अब तक यूक्रेन के दोनेत्सक, लुहांस्क शहर के साथ दक्षिणी जापोरिजिया और खेरसान के लोगों के लिए ही नागरिकता की प्रक्रिया ...