युवाओं की रगों में नशे के सौदागर घोल रहे जहर, देश के भविष्य संग खिलवाड़ की गवाह ये तस्वीरें |
युवाओं की रगों में नशे के सौदागर घोल रहे जहर, देश के भविष्य संग खिलवाड़ की गवाह ये तस्वीरें |
देवभूमि उत्तराखंड की गलियों में नशे के सौदागर युवाओं की नसों में जहर घोल रहे हैं। इसकी तस्दीक पुलिस की हाल के वर्षों में हुई कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस ने करीब ढाई साल में चार हजार से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए, लेकिन इस सख्ती के बावजूद नशा तस्करी के मामले भी बढ़ रहे हैं।
राज्य गठित होने के बाद से उत्तराखंड में तमाम नए शिक्षण संस्थान और औद्योगिक संस्थान खुले हैं। एकाएक यहां बाहर से आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। पढ़ने लिखने के लिए देशभर के युवाओं ने भी उत्तराखंड के कई शहरों का रुख किया। इन सबके बीच नशे के सौदागरों ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। युवाओं को लक्ष्य मानकर उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के बड़े नशे के ...



