Saturday, March 7News That Matters

Day: July 16, 2022

वायु सेना ने चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर गतिविधियां बढ़ाई, विमान एएन-32 ने उड़ान भरी

वायु सेना ने चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर गतिविधियां बढ़ाई, विमान एएन-32 ने उड़ान भरी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से लगी चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर वायु सेना ने गतिविधियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना के मल्टीपरपज माल वाहक विमान एएन-32 ने उड़ान भरी। इस दौरान लैंडिंग और टेक आफ का प्रशिक्षण लिया गया। चिन्यालीसौड़ में ही रुकी वायु सेना की संचार टीम सूत्रों के अनुसार वायु सेना चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को अस्थायी एयर बेस बनाने की तैयारी में है। इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। वायु सेना की संचार टीम चिन्यालीसौड़ में ही रुकी हुई है। शुक्रवार को एएन-32 ने भरी थीं तीन उड़ान बताया जा रहा कि वायु सेना का यह विमान ग्वालियर एयर बेस से आया है। शुक्रवार को वायु सेना के मल्टीपरपज विमान एएन-32 ने हवाई पट्टी पर तीन बार सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ किया। पायलट दल ने आसमान में चक्कर लगाकर रन-वे को सुरक्षित लैंडिंग के लिए अनुकूल पाया। चिन्या...
अलग अंदाज में दिखे धामी: सीएम ने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील का खाना

अलग अंदाज में दिखे धामी: सीएम ने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड डे मील का खाना

उत्तराखण्ड
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अक्षय पात्र संस्था व हंस फाउंडेशन की ओर से सुद्धोवाला में तैयार की गई केंद्रीयकृत मिड डे मील रसोई का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री धामी बच्‍चों के बीच पहुंचे और उनके साथ जमीन पर बैठक कर मिड डे मील खाया। उनका यह अंदाज देख बच्‍चे बेहद खुश और उत्‍साहित नजर आए। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के 35 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन स्वादिष्ट व पौष्टिक मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत अक्षय पात्र रसोई के मध्याम से प्रथम चरण में दून व आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगले छह माह में अक्षय पात्र रसोई के माध्यम से राज्य के 500 सरकारी विद्यालयों के 35 हजार बच्चों को भोज...
डीएम अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का किया शुभारंभ

डीएम अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड
जिले में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सभी विकास खंडों, तहसील स्तर एवं विद्यालयों के साथ ही वन,कृषि,उद्यान विभाग सहित स्वंय सेवी संस्थाओं,अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग के तत्वावधान में धनपुर गांव के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट,डीएफओ पुनीत तोमर,सीडीओ गौरव कुमार,ग्राम प्रधान धनपुर राममूर्ति गुसाईं,प्रधान मानपुर सहित ग्रामीणों द्वारा भी पौध रोपित की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्षाकाल में करीब 1 लाख से अधिक पौध रोपित की जाएगी। जिसकी आज से शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए जिले में जिन ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोप...
श्रावण मेले के उद्घाटन को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी

श्रावण मेले के उद्घाटन को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी

उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा: श्रावण मेले के उद्घाटन को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 77.31 लाख रुपए की एक योजना का लोकार्पण किया। जबकि 1158.09 लाख रुपए लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जागेश्वर धाम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। श्रावण मेले का उद्घाटन करने के बाद करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने शहीदों की पावन धरती को नमन करते हुए कहा कि विकास कार्य में बिल्कुल कोताही नहीं बरती जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता में है। जिसे वह हर संभव पूरा करने का प्रयास करेंगे। जो वायदे सरकार ने किए उन्हें पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में पर्यट...
दिल्ली में सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी राहुल सरकार शक्तिफार्म नगर के वार्ड एक का निवासी है।

दिल्ली में सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी राहुल सरकार शक्तिफार्म नगर के वार्ड एक का निवासी है।

क्राइम
दिल्ली में सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी राहुल सरकार शक्तिफार्म नगर के वार्ड एक का निवासी है। दिल्ली में सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी राहुल सरकार शक्तिफार्म नगर के वार्ड एक का निवासी है। उसका परिवार गरीब और मजदूर तबके का है। उसके पिता कई वर्षों तक दिल्ली में रहे हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने इससे पहले देहरादून में दबिश दी थी। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया था। शिमला बायपास रोड स्थित नया गांव में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ भी इस कार्रवाई में शामिल रहे। युवक हत्यारों का मददगार बताया गया। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में उत्तराखंड से एक और तार जुड़ गया है। दो भाइयों में बड़ा राहुल सर...

जवानों को निकाल बाहर करने की गुस्ताखी न करे सरकार – जन संघर्ष मोर्चा #ucn

राष्ट्रीय
https://youtu.be/enVrKWhofeM जवानों को निकाल बाहर करने की गुस्ताखी न करे सरकार - जन संघर्ष मोर्चा #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews #uttarakhand #latestnews सचिवालय में तैनात होमगार्ड जवानों का है मामला जवानों को हक देने के बजाय सरकार चला रही चाबुक कहीं गृह विभाग के मुखिया के इशारे पर तो नहीं हो रही कार्यवाही उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

कुर्सी की खातिर जनहित के मुद्दे पर घुटने टेके गवर्नर साहब ने- जन संघर्ष मोर्चा #ucn

राष्ट्रीय
https://youtu.be/2JcqYuQe-4g कुर्सी की खातिर जनहित के मुद्दे पर घुटने टेके गवर्नर साहब ने- जन संघर्ष मोर्चा #ucn #ucnews #uttranchalcrimenews एक फौजी का इतना लाचार होना चिंताजनक ले.जनरल गुरमीत सिंह के राज्यपाल बनने पर को जनता थी बड़ी उम्मीद गवर्नर साहब की कार्यशैली से जनता की उम्मीदों पर हुआ कुठाराघात रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं एवं दलालों का साम्राज्य स्थापित हो गया है एवं भ्रष्टाचार/ अव्यवस्थाओं के नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं तथा आमजन को न्याय नहीं मिल पा रहा है उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट...

सीएम धामी ने किया सुद्धोवाला में अक्षय पात्र किचन का शुभारंभ #ucn

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/NUoux7fMgWY सीएम धामी ने किया सुद्धोवाला में अक्षय पात्र किचन का शुभारंभ #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews उत्तराखंड की दूसरी और देश की 63 वीं अक्षय पात्र किचन योजना का शुभारंभ हंस फाउंडेशन और प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित होगी किचन 32 हजार छात्रों को किचन के माध्यम से परोसा जाएगा मिड डे मिल का भोजन शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी रहे मौजूद हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला और भोले जी महाराज रहे मौजूद उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट...

बढ़ती महंगाई को लेकर राजधानी देहरादून में किया कांग्रेस ने प्रदर्शन #uc

उत्तराखण्ड
https://youtu.be/eMaokcWQveY बढ़ती महंगाई को लेकर राजधानी देहरादून में किया कांग्रेस ने प्रदर्शन #ucn #uttranchalcrimenews #ucnews #latestnews लगातार देश में बढ़ रहा है जीएसटी/. खाने के तेल के दाम बढ़ रहे हैं उत्तराखंड महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नेतृत्व में किया प्रदर्शन साइकिल रिक्शा में रेली निकालकर देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया लगातार जिस प्रकार से देश में पेट्रोल डीजल,रसोई गैस समेत अन्य खाद्य समान महंगा हो रहा है जिसको लेकर प्रदर्शनकरी महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष हमेशा सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन करता रहा है उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए  देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट...