Saturday, March 7News That Matters

Day: July 16, 2022

कांवड़ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा, हरिद्वार में बढ़ाई सुरक्षा

कांवड़ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा, हरिद्वार में बढ़ाई सुरक्षा

देश-विदेश
हरिद्वार : उत्तराखंड में सावन के पहले दिन 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। वहीं अब कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया भी मंडरा रहा है। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड पुलिस ने भी यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिले कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरे के इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों को भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हरिद्वार प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स की मांग की है। चार करोड़ कावड़ यात्रियों के आने की संभावना कोरोना काल के दो साल बाद इस साल 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प...
ATF की कीमतों में आई गिरावट, जानें कितने सस्ता हुआ जेट फ्यूल

ATF की कीमतों में आई गिरावट, जानें कितने सस्ता हुआ जेट फ्यूल

देश-विदेश
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। शनिवार को जेट ईंधन की कीमतों में 2.2 प्रतिशत की कमी आई। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 3,084.94 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.2 प्रतिशत की कटौती हुई है। अब इसकी कीमत 138,147.93 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इस साल एटीफ दरों में यह दूसरी कटौती है। आपको बता दें कि बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय तेल दरों की दरों के आधार पर हर महीने की पहली और 16 तारीख को एटीएफ की कीमतों में संशोधन किया जाता है। पिछले पखवाड़े 1 जुलाई को दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। पिछले महीने कीमतें 141,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर (141.23 रुपये प्रति लीटर) पर पहुंच गई थीं। इससे पहले कीमतों में अब तक की सबसे तेज 16 फीसद की बढ़ोतरी की गई थी, ताकि दरों को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया जा सके। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका के...
उपराष्ट्रपति ने कहा- भारतीय संस्कृति किसी धर्म को बदनाम करने की बात नहीं सिखाती, देश की शांति को नुकसान पहुंचाना चाहते कुछ लोग

उपराष्ट्रपति ने कहा- भारतीय संस्कृति किसी धर्म को बदनाम करने की बात नहीं सिखाती, देश की शांति को नुकसान पहुंचाना चाहते कुछ लोग

देश-विदेश
नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विभाजनकारी एजेंडे के तहत देश की शांति और अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों और निहित स्वार्थों के खिलाफ बीते दिन आगाह किया। नायडू ने जोर देते हुए कहा कि 'किसी भी संस्कृति, धर्म या भाषा को बदनाम करना भारतीय संस्कृति नहीं है'। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से भारत को कमजोर करने वालों के खिलाफ एकजुट होने और राष्ट्र के हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। आजादी का अमृत महोत्सव सेनानियों को याद करने का अवसर विजयवाड़ा में स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार दमराजू पुंडरीकक्षुडु की जीवन यात्रा पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए नायडू ने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' हमें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमारे नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए कई बलिदानों को याद करने का अवसर है। सभी संस्कृतियों का सम्मान ही हमारा धर्म उपराष्...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस का करेंगे उदघाटन मुख्यमंत्री योगी तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस का करेंगे उदघाटन मुख्यमंत्री योगी तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी रहेंगे मौजूद

देश-विदेश
लखनऊ,   उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास को लेकर बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर प्रदेश के बुनियादी विकास के बड़े अंग रोड कनेक्टिविटी पर अपना ध्यान सत्ता संभालने के पहले दिन से ही केंद्रित किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 16 जुलाई को जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का उदघाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से नई दिल्ली से चलकर 10:30 बजे कानपुर में वायु सेना के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके पांच मिनट बाद पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित...
भाजपा आज कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की घोषणा, कौन-कौन हैं रेस में.

भाजपा आज कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की घोषणा, कौन-कौन हैं रेस में.

देश-विदेश
नई दिल्ली, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाने वाली भाजपा आज उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। आज भाजपा द्वारा संसदीय बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने की संभावना है। बता दें कि इसके संसदीय बोर्ड में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य शामिल हैं जो इस नाम पर मुहर लगाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार किसी अल्पसंख्यक वर्ग के चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है। एनडीए के सहयोगी दलों से ली जाएगी राय सूत्रों के अनुसार सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में प्रमुख सहयोगी दलों को भी भाजपा अपने उम्मीदवार का नाम बताएगी। यह चुनाव पर आम सहमति लेने के लिए विभिन्न दलों के साथ एकराय होने का जरिया होगा। माना जा रहा है कि विपक्ष भी राष्ट्रपति चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति चुनाव में भी...