भाजपा ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे
देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व में बदलाव कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। गढ़वाल मंडल से युवा एवं तेज तर्रार ब्राह्मण चेहरे महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने के साथ ही 'युवा उत्तराखंड, युवा मुख्यमंत्री' के नारे साथ अब युवा अध्यक्ष को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। यही नहीं, पार्टी को अब एक के बाद एक चुनावों की परीक्षा से गुजरना है।
राज्य में नए कलेवर में निखरी नजर आएगी भाजपा
ऐसे में पार्टी ने अक्टूबर से प्रस्तावित सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया में जाने की बजाए नए अध्यक्ष की नियुक्ति करना बेहतर समझा है, ताकि चुनावी तैयारियों पर असर न पड़े। यही नहीं, भट्ट की छवि कट्टर हिंदूवादी की है। ऐसे में माना जा रहा कि आने वाले दिनों में राज्य में भाजपा नए कलेवर में निखरी नजर आएगी।
क्षेत्रीय, जातीय गणित को भी रखा जाता ...


