भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई जारी
लखनऊ, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई जारी है। लोक निर्माण विभाग में हुए तबादलों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने इसपर जांच बैठा दी थी।अब जिन अभियंताओं के तबादले हो गए हैं उन्हें रद होने की चिंंता है।
तय सीमा से अधिक तबादलों के बारे में शासन के कठोर रवैये के बाद लोक निर्माण विभाग के जुगाड़ू अभियंता पसोपेश में है। जुगाड़ लगाकर मनचाही पोस्टिंग पाने वाले अभियंताओं को डर सता रहा है कि कहीं उनका तबादला रद न कर दिया जाए। वे अभियंता भी आशंकित हैं जो वर्षों से लोक निर्माण मुख्यालय में जमे हुए हैं।
लोक निर्माण विभाग में तबादलों की जांच में पाया गया था कि अभियंताओं के 60 तबादले तय सीमा से अधिक हुए हैं। तबादलों में गड़बडिय़ों को लेकर निलंबन की कार्रवाई के बाद शासन ने लोक निर्माण ...







