तय समय पर लागू कर दी जाएगी समान नागरिक संहिता: सीएम धामी
देहरादून : समान नागरिक संहिता लागू करने के मामले में उत्तराखंड सरकार कुछ आगे बढ़ी है। मुख्मयंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि समिति से अगले दो माह में रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
तय समय पर लागू कर दी जाएगी समान नागरिक संहिता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करना प्रदेश की जनता के सामने लिया गया संकल्प है। सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। समिति से अगले दो माह में रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सरकार ने इसे लागू करने के लिए समिति को छह माह का समय दिया है। इसे तय समय पर लागू कर दिया जाएगा।
27 माई को लिया समिति बनाने का निर्णय
उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान यह कहा था कि सत्ता में आने पर वह प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी। लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर धामी सरकार ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाने शु...








