Saturday, March 7News That Matters

Day: August 12, 2022

बांडीपोरा के रहने वाले बिहार के श्रमिक युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी

बांडीपोरा के रहने वाले बिहार के श्रमिक युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी

देश-विदेश
श्रीनगर, कश्मीर में गूंजते राष्ट्रभक्ति के गीत, हर घर पर लहराता तिरंगा और हिंदोस्तान जिंदाबाद के गूंजते नारे सुन आतंकवादी बौखला-से गए हैं। स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में खलल डालने के लिए आतंकवादी किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। लोगों में दहशत पैदा करने के इरादे से आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग के तहत दूसरे राज्य के गरीब श्रमिक नौजवान की जान ले ली। हत्या की यह घटना कश्मीर के बांडीपोरा जिले की है। इस वर्ष अब तक आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग के तहत कश्मीर में 25 लोगों की हत्या की है। बांडीपोरा के सोदनारा सुबल में रहने वाले बिहार के श्रमिक युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी। श्रमिक की पहचान मोहम्मद अमरेज 19 पुत्र मोहम्मद जलील निवासी मधेपुरा बेसरह बिहार के तौर पर हुई है। पुलिस आतंकवादियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अ...