Saturday, March 7News That Matters

Day: August 18, 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैक की इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैक की इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार यानी 18 अगस्त को अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैक से शिष्टाचार भेंट की। सीएम आफिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैक की इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें सबसे अहम मुद्दा उत्तर प्रदेश के विकास का रहा। इस मौके पर कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैक ने भी कहा कि वो यूपी के विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान सीएम योगी ने कैमरून मैक को उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना (ODOP) के बारे में भी बताया और इस योजना का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। उन्होंने कनाडा के उच्चायुक्त ये यूपी में अधिक से अधिक निवेश करने पर भी चर्चा की। बता दें कि सीएम योगी ने यूपी की अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके ...
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को स्वास्थ्य खराब होने की वजह से एम्स ऋषिकेश में आवश्यक परीक्षण और जांच के लिए लाया गया

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को स्वास्थ्य खराब होने की वजह से एम्स ऋषिकेश में आवश्यक परीक्षण और जांच के लिए लाया गया

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूड़ी को स्वास्थ्य खराब होने की वजह से एम्स ऋषिकेश में आवश्यक परीक्षण और जांच के लिए लाया गया है। इससे पहले कल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाद उन्हें एमएच देहरादून ले जाया गया था। लेकिन बाद में उन्हें घर ले आए थे। उसके बाद आज सुबह फिर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह उन्हें स्वजन एम्स लेकर आए हैं। उनके आवश्यक परीक्षण और जांच की जा रही है। बीसी खंडूड़ी का प्रोफाइल नाम : मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जन्‍म : एक अक्‍टूबर 1934 शिक्षा : पीजी डिप्‍लोमा इन इंजीनियरिंग, मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज से एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर एंड लीडरशिप कोर्स। परिवार : पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री (व...
बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ED ने दिल्ली और यूपी समेत कई ठिकानों पर मारे छापे

बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ED ने दिल्ली और यूपी समेत कई ठिकानों पर मारे छापे

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी के गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में स्थित परिसरों पर तलाशी ली जा रही है जो अंसारी और उसके कथित सहयोगियों से जुड़े हैं। भाई अफजाल अंसारी के ठिकानों पर भी दी दबिश ईडी द्वारा गाजीपुर में मारे गए छापे में मुख्‍तार के भाई अफजाल अंसारी सहित उनके करीबियों के ठिकानों को घेरा गया है। इस कार्रवाई के शुरू होते ही शहर में हड़कंप मच गया। मुख्‍तार के करीबियों पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई। वहीं इस मामले में पुलिस को भी बाद में सूचना दी गई। मनी लांड्रिंग मामले में सबूत इकट्ठा कर रहा ईडी सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य अंस...
वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी, कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी ; जाने पूरी खबर |

वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी, कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी ; जाने पूरी खबर |

राष्ट्रीय
वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी, कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी; जाने पूरी खबर | वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी। लेकिन कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जनगणना निदेशालय की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन सुनिश्चित यिका जाए। इस वर्ष जनगणना शुरू की जाए। प्रदेश में जनगणना का काम सितंबर से शुरू हो सकता है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनगणना की समीक्षा करते हुए इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में जनगणना एवं पुनर्गठन सचिव चंद्रेश यादव के साथ समीक्षा बैठक की। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/bjp-national-president-jagat-prakash-nadda-will-track-the-pulse-of-the-workers/ अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद 2021 में...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की टटोलेंगे नब्ज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की टटोलेंगे नब्ज

राष्ट्रीय
नाहन, जिला सिरमौर के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं कि बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश गठन के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर नाहन तथा पांवटा साहिब में हिमाचल तब ओर हिमाचल अब तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए वह कार्यकर्ताओं तथा जिला सिरमौर के पदाधिकारियों की नब्ज भी टटोलेंगे। क्योंकि जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से कई कई दावेदार सामने आ चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के पास 5 में 3 विधायक हैं। ...
बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम ,16 साल की बेटी को मार दी गोली।

बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम ,16 साल की बेटी को मार दी गोली।

क्राइम, राष्ट्रीय
बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम 16 साल की बेटी को मार दी गोली। छात्रा कोचिंग पढ़कर जब घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी है। बिहार में अपराधी एक बार फिर से बेलगाम होते जा रहे हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना का जहां अज्ञात अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की 16 साल की बेटी को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से छात्रा जब कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/karnataka-government-orders-to-make-national-anthem-mandatory-in-morning-prayers-for-all-schools-colleges/ बिहार में अपरा...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई सख्ती |

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई सख्ती |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई सख्ती | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाई है। कहा कि चाहे कोई भी हो, किसी भी सूरत में किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती घपले के अंतिम आरोपी तक को पकड़ा जाएगा। त्रुटिरहित परीक्षा के लिए, आयोग के साथ किसी दूसरी एजेंसी को जोड़ने पर भी विचार किया जााएगा। कहा कि स्नातक स्तरीय भर्ती मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। अब तक 18आरोपी पकड़े जा चुके हैं। कोई कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो,बख्शा नहीं जाएगा। मामले में अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी तक कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार युवाओं का भी अहित नहीं होने देगी। धामी ने बताया कि...
कहीं आज कहीं कल छाएगा कृष्ण जन्म का उल्लास

कहीं आज कहीं कल छाएगा कृष्ण जन्म का उल्लास

उत्तराखण्ड
देहरादून भगवान कृष्ण के स्वागत को द्रोणनगरी में उल्लास का माहौल है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है और कार्यक्रमों की तैयारियों भी पूरी हो चुकी हैं। जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस अष्टमी पर व्रत धारण कर जहां लोग पूजा करेंगे, वहीं मंदिरों में देर मध्य रात्रि में जन्मोत्सव मनाने के लिए कलाकारों द्वारा कीर्तन, भजन की प्रस्तुति भी होंगी। वहीं राजधानी दून में इस बार जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस में हैं, ऐसे में कुछ जगह आज तो कई जगहों पर कल जन्माष्टमी मनाई जाएगी। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आज अष्टमी तिथि रात नौ बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगी जो शुक्रवार रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। दो साल कोरोनाकाल में सूक्ष्म आयोजन के बाद इस बार छोटे, बड़े बुजुर्ग जन्माष्टमी को उल्लास के साथ मनाने को उत्साहित हैं। इसके लिए मंदिरों ...
इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:21 मिनट से शुरू होगी, और 19 अगस्त की रात 11 बजे तक रहेगी।

इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:21 मिनट से शुरू होगी, और 19 अगस्त की रात 11 बजे तक रहेगी।

उत्तराखण्ड
इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:21 मिनट से शुरू होगी, और 19 अगस्त की रात 11 बजे तक रहेगी। भगवान कृष्ण के भक्त जन्माष्टमी के दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। द्वापर युग में श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और बुधवार को अर्द्धरात्रि में हुआ था। इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:21 मिनट से शुरू होगी, जो 19 अगस्त की रात 11 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस वर्ष जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन पा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस इस बार भी दो दिन मनाया जाएगा। आज रात्रि 9.22 के बाद अष्टमी आ जाएगी और 19 अगस्त को सुबह 11 बजे तक रहेगी। इसके चलते 18 अगस्त को ही व्रत रखा जाएगा। 19 को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/energy-mini...
सहारनपुर में बोले मुख्‍यमंत्री योगी, अपराध पर पुलिस का प्रहार रुकना नहीं चाहिए

सहारनपुर में बोले मुख्‍यमंत्री योगी, अपराध पर पुलिस का प्रहार रुकना नहीं चाहिए

उत्तराखण्ड
सहारनपुर, मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों तथा सरकारी मशीनरी को आमने सामने बिठाकर विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने जिले की प्रगति रिपाेर्ट प्रस्तुत की। इस पर जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार तथा आपत्तियों को रखा। मुख्यमंत्री ने प्रगति रिपोर्ट सुनने के बाद सहारनपुर में विकासकार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अपराधी तथा माफिया की कमर तोड़ने का जो सिलसिला सहारनपुर में शुरू हुआ है, वह बेहद सराहनीय है। अपराध पर पुलिस का यह प्रहार रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने पुलिस महकमे के आला अफसरों को निर्देशित कर कहा कि महिला सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता हो, जिले में अमन चैन कायम रखने के लिए पुलिस अपना सर्वोत्तम प्रयास करे। जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की सहारनपुर पुल...