Saturday, March 7News That Matters

Day: August 19, 2022

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर बोला हमला

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर बोला हमला

देश-विदेश
नई दिल्ली, नई आबकारी नीति में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की टीम ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी की। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। न्यूयार्क टाइम्स में छपी मनीष सिसोदिया की खबर- केजरीवाल उन्होंने कहा, "आज मैं आप लोगों को बहुत खुशी की खबर दे रहा हूं, अमेरिका के न्यूयार्क टाइम्स में मनीष सिसोदिया की खबर छपी है। यह बहुत बड़ी बात है। इस अखबार में छपने के लिए दुनिया के बड़े लोग तरसते हैं। परसों की हमने भारत को नंबर देश बनाने का अभियान शुरू किया है। इसके अगले दिन ही ये खबर छपी है। इसमें मनीष सिसोदिया को सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया गया है। मगर इसी बीच, आज मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई का छापा डाला गया है। CBI की यह पहली रेड नहीं, अभी बहुत अड़चन आएंगी : केजरीवाल मुख्य...
सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का अस्पतालों में निश्शुल्क उपचार किया जाएगा: धन सिंह रावत

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का अस्पतालों में निश्शुल्क उपचार किया जाएगा: धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड
देहरादून : विषम भूगोल वाले उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का सबब बनी हुई हैं। सड़क हादसों के कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग जान गंवाते हैं। वहीं, घायल होने वालों की संख्या इससे कई गुना अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गुरुवार को कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का प्रदेश के अस्पतालों में निश्शुल्क उपचार किया जाएगा। फिर चाहे व्यक्ति उत्तराखंड का हो या किसी अन्य राज्य का। सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को समय पर उपचार मिल जाए तो बड़ी राहत होती है। अब राज्य सरकार यह व्यवस्था करने जा रही है कि सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाले घायलों को नजदीकी अस्पताल में निश्शुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को त्वरित उपचार किसी भी अस्पताल की प्राथम...
बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ियों को बढ़ाया मनोबल

बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ियों को बढ़ाया मनोबल

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक खिलाड़ी की सफलता से उसके क्षेत्र, प्रदेश व देशवासियों की भावना जुड़ी होती है। कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश व देश का मान बढ़ा रहें हैं। संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम के आधार पर मुकाम हासिल किया परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हाल में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन मैच खेलकर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने अपने संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम के आधार पर मुकाम हासिल किया है। खिलाड़ी अपने संघर्ष व मेहनत के बलबूते पर अपने सपनों को पूरा करते हैं। उन्होंन...
मेडिकल कालेज का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाए निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करें: दिनेश प्रताप सिंह

मेडिकल कालेज का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाए निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करें: दिनेश प्रताप सिंह

देश-विदेश
गोंडा, मेडिकल कालेज का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाए। निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान दिनेश प्रताप सिंह व राज्यमंत्री कृषि विभाग बलदेव सिंह औलख ने परेड सरकार स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के सामग्री की गुणवत्ता देखी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय अवधि में पूरा कराएं। यदि किसी भी प्रकार की खामी मिली तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने अफसरों को निर्माण की निगरानी करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने विकास भवन सभागार में बैठक करके विकास कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की। 283 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मेडिकल कालेज : जिले में 283 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल काल...
समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर जान से मारने की मिली धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर जान से मारने की मिली धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

देश-विदेश
मुंबई,  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। अमन नाम के एक ट्विटर हैंडल ने 14 अगस्त को समीर वानखेड़े को मैसेज किया था। मैसेज में शख्स ने लिखा कि तुमको पता है तुमने क्या किया है, इस्का तुम्हारा तुम्हें भुगतना होगा… तुमको खत्म कर देंगे। इसके बाद समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस से संपर्क किया और वे प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। वानखेड़े का बयान कल दर्ज किया गया था।  दरअसल, उन्होंने बीते दिन ही एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करवाने के अगले ही दिन उन्हें ये धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने इसकी जानकारी गोरेगांव पुलिस स्टेशन को दी है। साथ ही उन्हें जो मैसेज आया है वह भी उन्होंने पुलिस के साथ शेयर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस मा...
मुख्‍यमंत्री योगी ने बलिदान दिवस पर जिला कारागार से ऐतिहाससिक जुलूस को हरी झंडी दिखाई और पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

मुख्‍यमंत्री योगी ने बलिदान दिवस पर जिला कारागार से ऐतिहाससिक जुलूस को हरी झंडी दिखाई और पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

उत्तरप्रदेश
बलिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया बलिदान दिवस पर शुक्रवार को 9.45 बजे पहुंचे। इस दौरान वह यहां करीब एक घंटे तक मौजूद रहे और जिला कारागार से ऐतिहासिक जुलूस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित करने भी पहुंचे। दरअसल 19 अगस्त 1942 को बलिया पूरे देश से पांच साल पहले ही स्वतंत्र हो गया था। इस लिहाज से यह बलिया जिले की 81वीं आजादी की वर्षगांठ है। पहली बार ऐसा होगा जब बलिया के लोगों के लिए इस बेहद गौरवशाली दिन मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे। बलिया जिले के इतिहास में इस दिन को आजादी का दिन के तौर पर मनाया जाता रहा है। वर्ष 1942 में जिला देश से पांच साल पहले आजाद हो गया था। उसकी यह बलिया जिले की 81वीं वर्षगांठ है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी सुबह से ही चलती रही। कुंवर सिंह डिग्री कालेज के मैदान में हैलीपैड का कार्य एक दिन पूर्व गुरुवार की शाम तक पूरी कर ली गई थी। सभी ...
मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी, ट्वीट कर कहा- हम जांच में करेंगे सहयोग

मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी, ट्वीट कर कहा- हम जांच में करेंगे सहयोग

देश-विदेश
नई दिल्ली, दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। दिल्ली में आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई टीम शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने सिसोदिया के घर पर भी छापेमारी की है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब के अलावा सात राज्यों में 21 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। सिसोदिया के अलावा तीन अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है। जांच में सहयोग करेंगे- सिसोदिया मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद ट्वीट भी किए हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हम लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक ...