Saturday, March 7News That Matters

Day: August 20, 2022

मनीष सिसोदिया ने कहा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए दो-दिन में सीबीआइ अफसर मुझे भी गिरफ्तार कर सकते हैं

मनीष सिसोदिया ने कहा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए दो-दिन में सीबीआइ अफसर मुझे भी गिरफ्तार कर सकते हैं

देश-विदेश
नई दिल्ली, नई शराब नीति 2022-23 में गड़बड़ी को लेकर घर समेत अन्य ठिकानों पर सीबीआइ के छापे के बाद शनिवार को मीडिया के सामने आए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने साफतौर पर सीबीआइ और ईडी के बहाने केंद्र सरकार पर हमला बोला। पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए आगामी दो-दिन में सीबीआइ अफसर मुझे भी गिरफ्तार कर सकते हैं। दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ की मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा का अच्छा मॉडल तैयार किया, केंद्र सरकार को इससे परेशानी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लेकर अनापशनाप बयान दे रहे हैं।  उन्...
केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने अयोध्या पहुंच कर भाजपा नेताओं से की भेंट,करेंगे श्रीराम लला का दर्शन

केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने अयोध्या पहुंच कर भाजपा नेताओं से की भेंट,करेंगे श्रीराम लला का दर्शन

देश-विदेश
अयोध्या, भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनकी सरकार के मंत्री लगातार इसपर निगरानी भी रख रहे हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को अयोध्या पहुंचे हैं। रामकथा पार्क के हेलीपैड पर लैंड करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में भाजपा के नेताओं से भेंट की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जिले के अधिकारियों के साथ भाजपा के नेताओं ने भव्य स्वागत किया। केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही ब्रजेश पाठक का आज अयोध्या में हनुमान गढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। मौर्य के साथ पाठक राम कथा पार्क हेलीपैड से हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी के बाद इनका राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन का कार्य...
बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर दो की मौत

बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर दो की मौत

उत्तरप्रदेश
आगरा वर्षों से ठा. बांकेबिहारी की मंगला आरती का साक्षी बनने की इच्छा भक्तों को मंदिर तक ले आई। लेकिन, भक्तों को पता भी न था कि वे आराध्य बांकेबिहारी के दरबार में खड़े हैं, वहां अगले पल किस हादसे से जूझेंगे इस बात की भनक तक न थी। भीड़ का दबाव था और उमस में घुटन महसूस जरूर हो रही थी कि अचानक एक भीड़ आई जो निकास द्वार की ओर बढ़ रहा था। आधा दर्जन लोग इस अफरा-तफरी में जमीन पर गिर गए और अन्य श्रद्धालु उन्हें रौंदते हुए निकास द्वार की ओर बढ़ते रहे। बीस मिनट के इस हालात ने दो लोगों की जान ले ली और करीब आधा दर्जन घायल व अन्य चुटैल हो गए। भक्तों में मची अफरा-तफरी देख मंदिर में मौजूद एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ प्रांगण में पहुंचे और जमीन में गिरे श्रद्धालुओं को उठाने की कोशिश कर रहे थे। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में उपचार करवा रहीं देहरादून के थाना राजपुर जौहरी निवासी 30 वर्षीय शीतल सेन ने बताया, वह पह...
टिहरी में बादल फटने से मची तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्‍त, मलबे में दबे आठ लोग

टिहरी में बादल फटने से मची तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्‍त, मलबे में दबे आठ लोग

उत्तराखण्ड
टिहरी : देहरादून के मालदेवता के साथ ही शनिवार को टिहरी जिले में भी बादल फटने की घटना हुई है। बीती रात से हो रही बारिश से टिहरी जिले में भारी नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई घरों में पानी घुस गया है। सबसे ज्यादा नुकसान धनोल्टी विधानसभा में हुआ है। बारिश से कीर्तिनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे ग्राम कोठार में एक आवासीय भवन मलबे में दब गया है, जिसमे 80 वर्षीय बचनी देवी दब गई। उनकी खोजबीन जारी है। ग्राम पंचायत थाती डागर के वन पंचायत सरपंच मुकेन्द्र सिंह नेगी ने बताया की ग्राम कोठार में बुजुर्ग महिला दब गयी है। जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया। गांव वालों मे अत्यधिक डर है और शासन प्रशासन के प्रति भी आक्रोश भी है। धौलागिरी में मकान के मलबे में दबे सात लोग टिहरी में जौनपुर ब्‍लाक के धौलागिरी (धनचुला) गांव में एक मकान के मलबे में दब गया। मलबे मे...
पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाला चक्‍की खड्ड पर बना रेलवे पुल बह गया

पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाला चक्‍की खड्ड पर बना रेलवे पुल बह गया

देश-विदेश
पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाले कंडवाल स्थित चक्‍की खड्ड पर बना रेलवे पुल बह गया है। शनिवार सुबह पुल का पिलर व दो स्पेम एकाएक गिर गए। चक्की खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के लोग बहाव देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एकदम से पुल टूट गया। पुल टूटने से कांगड़ा घाटी रेल का संपर्क भी पूरी तरह से कट गया है। हालांकि रेलवे विभाग ने बीते माह के दौरान ही पठानकोट से जोगेंद्रनगर ट्रैक पर चलने वाले रूट बरसात के चलते बंद कर दिए थे, क्योंकि रेलवे की टीम ने इस पुल काे असुरक्षित घोषित कर दिया था। जानकारी के मुताबिक इस रेलवे पुल के गिरने का मुख्य कारण ही अवैध खनन है। खनन माफिया ने पुल के आगे पीछे दोनों और अवैध खनन कर करके चक्की खड्ड के बहाव को ही सिकोड़ दिया है। जो चक्की खड्ड पहले मीटरों फैलकर बहती थी वह अब सिकुड़ चुकी है। पुल के पास तो यह स्थिति है कि यहां चक्की खड्ड का बहाव मात्र 12-15 मीटर ...
रायपुर के मालदेवता में बादल फटने से मचा हाहाकार, दो व्यक्तियों के लापता होने की सूचना

रायपुर के मालदेवता में बादल फटने से मचा हाहाकार, दो व्यक्तियों के लापता होने की सूचना

उत्तराखण्ड
देहरादून : देहरादून में शुक्रवार रात भर हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह जब लोग उठे तो आंखों के सामने तबाही का मंजर देख खौफजदा हो गए। नदी नाले ऊफान पर थे। रायपुर के मालदेवता में बादल फटने से हाहाकार मच गया तो सौंग नदी के ऊफान पर आने से थानो को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं थानो रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक व्यक्ति उफनती नदी में फंस गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया गया।एक अन्‍य पुल बहने से भी स्‍थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात रायपुर स्थित ग्राम सरखेत में बादल फटने से कई घरों में पानी चला गया। अब तक दो व्यक्तियों के लापता होने की सूचना है और कुछ मवेशी भी लापता हैं। वहीं आपदा में बहे वाहनों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक उमेश शर्मा काऊ मौके पर हैं। एस...