Saturday, March 7News That Matters

Day: August 22, 2022

मनीष सिसोदिया के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार, जिसको कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट केजरीवाल दे देते हैं, वो जेल जरूर जाता है

मनीष सिसोदिया के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार, जिसको कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट केजरीवाल दे देते हैं, वो जेल जरूर जाता है

देश-विदेश
नई दिल्ली, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और कट्टर बेईमानी को भाजपा पुरजोर तरीके से उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि ये स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास जनता के प्रश्नों के कोई उत्तर नहीं है। भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बना रही AAP- गौरव भाटिया भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अगर आप ईमानदार हैं तो जो जनता प्रश्न पूछ रही है उसका उत्तर आप दे दीजिए। 24 घंटे बाद उत्तर में आया एक ट्वीट और उसमें भी वही अनर्गल बातें। इसलिए हमने सोचा कि जनता के जो सवाल हैं, वो पुन: आपके समक्ष रखें और ये दिखाऐ कि आप छोटे भ्रष्टाचारी नहीं हैं, ये भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बना रहे हैं। 'जिसे केजरीवाल देते हैं ईमानदारी...
खराब मौसम के कारण सीएम योगी का भोपाल का दौरा हुआ स्थगित, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

खराब मौसम के कारण सीएम योगी का भोपाल का दौरा हुआ स्थगित, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का भोपाल दौरा स्थगित हो गया है। भोपाल में खराब मौसम के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से भोपाल नहीं जा सके। राज्यों की मध्य क्षेत्रीय समिति की बैठक में केन्द्र तथा राज्य सरकार के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श होता है। विकास पर चर्चा होती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, भोपाल के भूमिपूजन का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण निरस्त हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन के लिए हेलिकाप्टर से बरखेड़ा बोंदर जाने वाले थे। अब वर्चुअली भूमिपूजन की तैयारियां की जा रही हैं। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रारंभ हो गई। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी हिस्सा लेना था लेकिन वे भोपाल नहीं पहुंच सके। योगी आदित्यनाथ को भोपाल में होने व...
यूट्यूबर बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी को उत्तराखंड पुलिस गरुग्राम रवाना, देहरादून में बीच सड़क पर पी थी शराब |

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी को उत्तराखंड पुलिस गरुग्राम रवाना, देहरादून में बीच सड़क पर पी थी शराब |

उत्तराखण्ड
यूट्यूबर बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी को उत्तराखंड पुलिस गरुग्राम रवाना, देहरादून में बीच सड़क पर पी थी शराब | देहरादून में बीच सड़क पर टेबल लगाकर कथित तौर पर शराब पीने और ट्रैफिक रोकने के आरोप में यूट्यूबर- ब्लॉगर काे गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस सोमवार को गुरुग्राम के लिए रवाना हुई है। देहरादून में बीच सड़क पर टेबल लगाकर कथित तौर पर शराब पीने और ट्रैफिक रोकने के आरोप में यूट्यूबर- ब्लॉगर काे गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस सोमवार को गुरुग्राम के लिए रवाना हुई है। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया के एक वीडियाे में वह राजधानी देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठकर ट्रैफिक रोककर शराब पीकर पुलिस को धमकाया है। एएनआई रिपोर्ट्स के अनुसार, देहरादून थाना कैंट के एसएचओ राजेंद्र रावत ने बताया कि यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार कर...
कोविड वैक्सीनेशन टीम द्वारा दूरस्थ क्षेत्र ओशला गंगाड़ के सभी पात्र लाभार्थियों के टीकाकरण हेतु प्रस्थान किया गया

कोविड वैक्सीनेशन टीम द्वारा दूरस्थ क्षेत्र ओशला गंगाड़ के सभी पात्र लाभार्थियों के टीकाकरण हेतु प्रस्थान किया गया

उत्तराखण्ड
कोविड 19 वैक्सीनेशन की महत्व के दृष्टिगत दिनांक 14.08.2022 को प्रा स्वा केंद्र मोरी की कोविड वैक्सीनेशन टीम द्वारा दूरस्थ क्षेत्र ओशला गंगाड़ के सभी पात्र लाभार्थियों के टीकाकरण हेतु प्रस्थान किया गया, जिसमे ANM श्वेता राणा , CHO अखिलेश भट्ट, व फार्मासिस्ट वासुदेव राणा थे। भूस्खलन के कारण सडक क्षतिग्रस्त थी जिस कारण टीम को सांकरी से 25 किलोमीटर पैदल ओसला जाना पड़ा। रास्ते में भारी बारिश के कारण पेड़ भी टूटकर सड़क पर आ गये। सभी बाधाए आने के बावजूद भी टीम के द्वारा गांव में जाकर 85 लोगो का वैक्सीनेशन किया गया। दिनांक 17.08.2022 को टीम ओशला से सांकरी तक 25 किलोमीटर पैदल वापस आयी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (यमुना वैली) द्वारा वैक्सीनेशन टीम में शामिल सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।...
एसडीएम सदर-पार्टी नेता के बीच गहराया विवाद, हरीश रावत, माहरा सहित कार्यकर्ता उपवास पर बैठे |

एसडीएम सदर-पार्टी नेता के बीच गहराया विवाद, हरीश रावत, माहरा सहित कार्यकर्ता उपवास पर बैठे |

उत्तराखण्ड
एसडीएम सदर-पार्टी नेता के बीच गहराया विवाद, हरीश रावत, माहरा सहित कार्यकर्ता उपवास पर बैठे | पौड़ी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नितिन बिष्ट के खिलाफ पौड़ी प्रशासन की ओर से की गई करवाई के विरोध में गांधी पार्क में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। शनिवार देरशाम अग्निवीर भर्ती को लेकर प्रमाणपत्र बनवाए जाने के संबंध में विवाद हो गया था। तहसील पौड़ी में युवा कांग्रेस नेता व एसडीएम सदर के बीच का विवाद राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख, पूर्व सीएम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक नेताओं ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव ने भी एसडीएम के व्यवहार को आपत्तिजनक बताया है। वहीं भाजपा एसडीएम के बचाव में उतर गई है। सोमवार को पौड़ी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नितिन बिष्ट के खिलाफ पौड़ी प्रशासन की ओर से की गई करवाई के विरोध...
तबाही के मंजर के बीच आंसुओं का सैलाब, रोते परिजन बोले- हमारे अपनों के शव दिला दो और कुछ न चाहिए|

तबाही के मंजर के बीच आंसुओं का सैलाब, रोते परिजन बोले- हमारे अपनों के शव दिला दो और कुछ न चाहिए|

उत्तराखण्ड
तबाही के मंजर के बीच आंसुओं का सैलाब, रोते परिजन बोले- हमारे अपनों के शव दिला दो और कुछ न चाहिए| अतिवृष्टि से मालदेवता क्षेत्र में आया सैलाब भले ही कम हो गया हो, लेकिन स्थानीय लोगों के दिन-रात अब भी डर के साये में बीत रहे हैं। क्षेत्र में चारों ओर तबाही के मंजर बीच प्रभावितों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों को डर है कि अतिवृष्टि से जिस तरह नदियों में पानी है और पहाड़, सड़क, संपर्क मार्ग टूट चुके हैं, फिर तेज बारिश हुई तो संकट आ सकता है। वहीं राहत और बचाव कार्यों में ढिलाई का आरोप लगाते हुए सरखेत और आसपास के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने रविवार दोपहर सरखेत में पहुंचे एडीएम केके मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान का घेराव किया। अधिकारियों ने राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। साथ ही लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराय...
‘AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे’, मनीष सिसोदिया का दावा- BJP से आया है संदेश

‘AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे’, मनीष सिसोदिया का दावा- BJP से आया है संदेश

देश-विदेश
नई दिल्ली, दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने हो गई हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एक बार केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास भाजपा का मैसेज आया कि बीजेपी में आ जाओ तो सारे CBI-ED के सभी केस बंद करवा देंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।" केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है गुजरात की जनता इसी कड़ी में उन्होंने आगे ...
राहुल गांधी ने उत्तराखंड में बादल फटने की घटना पर जताया दुख, उत्तराखंड सरकार से सहायता पहुंचाने की अपील की

राहुल गांधी ने उत्तराखंड में बादल फटने की घटना पर जताया दुख, उत्तराखंड सरकार से सहायता पहुंचाने की अपील की

उत्तराखण्ड
देहरादून : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में मूसलधार वर्षा और कई स्थानों पर बादल फटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं को बचाव व राहत कार्यों में जुटने को कहा है।  उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश में आई आपदा के संबंध में चिंता जताने के लिए राहुल गांधी का प्रदेश संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया है। माहरा ने कहा कि बीते दिन उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात कर उनको ढाढस बंधाया। सरकार को भी कांग्रेस की चिंता से अवगत कराया है। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा देहरादून के रायपुर विकासखंड के प्रभावित क्षेत्र सरखेत, तिमली, भैंसवाड़, घंतु का सेरा व सेरखी गांवों का भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों की कुश...
भाजपा नेता का आज जारी होगा गैर जमानती वारंट, अदालत के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात |

भाजपा नेता का आज जारी होगा गैर जमानती वारंट, अदालत के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात |

उत्तराखण्ड
भाजपा नेता का आज जारी होगा गैर जमानती वारंट, अदालत के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात | प्रॉपर्टी डीलर इमरान की हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र की गिरफ्तारी में देरी को लेकर पुलिस सवालों के घेरे में है। खाकी ने खुद पर सवाल उठते देखे तो गैरजमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। प्रॉपर्टी डीलर इमरान को छत से फेंकने के मामले में भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र के आज वारंट जारी हो जाएंगे। तीनों में से कोई वारंट जारी होने से पहले कोर्ट में सरेंडर न कर दे इसे लेकर कोर्ट के इर्दगिर्द पुलिस सुरक्षा का घेरा बढ़ाया गया है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/keshav-prasad-maurya-and-brajesh-pathak-reached-ayodhya-and-met-bjp-leaders-will-have-darshan-of-shri-ram-lalla/ बताया जा रहा है कि पुलिस क...
माता -पिता की मौत पर दोनो बच्चे हुए गुमसुम, मम्मी ने कहा था कि मेहनत से पढ़ाई कर बड़ा आदमी बनना |

माता -पिता की मौत पर दोनो बच्चे हुए गुमसुम, मम्मी ने कहा था कि मेहनत से पढ़ाई कर बड़ा आदमी बनना |

उत्तराखण्ड
माता -पिता की मौत पर दोनो बच्चे हुए गुमसुम, मम्मी ने कहा था कि मेहनत से पढ़ाई कर बड़ा आदमी बनना | टिहरी जिले के ग्वाड़ गांव पट्टी सकलाना के दंपति की मौत से दो मासूम भाई-बहन के सिर से माता-पिता का साया भी उठ गया। गांव में खेतीबाड़ी करने वाले इस दंपति ने अपने दोनों बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए देहरादून भेजा हुआ था। रक्षाबंधन पर उनकी मां कहकर गई थीं कि मेहनत से पढ़ाई-लिखाई करना और बड़ा आदमी बनना। प्राकृतिक आपदा से आए मलबे में ग्वाड़ गांव में कई लोगों के मकान दब गए थे। जिसमें दबकर राजेंद्र सिंह राणा और उनकी पत्नी सुनीता राणा की भी मौत हो गई थी। शनिवार को दोनों के शव को बचाव दल ने मलबे से निकाला था। रविवार दोपहर दोनों के शवों को ग्रामीण पांच किलोमीटर पैदल चलकर मालदेवता तक लाए। उसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाए गए। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/the-names-of-b...