भाजपा की नई टीम के नामों पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व को लगेगी मुहर, भोपाल में बैैठक में शामिल होंगे सीएम
देहरादून : उत्तराखंड भाजपा की नई टीम के नामों पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सोमवार को मुहर लगाएगा। इस सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ होने वाली बैठक में नाम तय किए जाएंगे।
इसके दो-तीन दिन बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम घोषित किए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए पार्टी के नेताओं की नजर दिल्ली पर टिकी हैं।
केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में हुई बैठक में शामिल हुए थे। इसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा भी उपस्थित थे।
वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल करने पर जोर
बैठक में प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन के संबंध में विमर्श हुआ और फिर पदाधिकारियों के नामों का पैनल तैयार कर इसे रा...