Saturday, March 7News That Matters

Day: August 23, 2022

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, फूलपुर से सांसद रहे माफिया अतीक अहमद पर सरकार के शिकंजा कसने के कारण उसके दूसरे बेटे उमर अहमद ने भी सीबीआइ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दो लाख रुपया के इनामी उमर अहमद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर सीबीआइ ने अतीक अहमद के पुत्रों पर लगातार शिकंजा कसा। अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का प्रयागराज तथा कौशाम्बी में अवैध निर्माण गिराने के बाद पुत्रों पर शिकंजा कसा गया। अतीक के छोटे बेटे मोहम्मद अली अहमद ने प्रयागराज की कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि बड़े बेटे मोहम्मद उमर अहमद ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मोहम्मद उमर अहमद 27 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने अभी रिमांड नहीं मांगी है। उमर के खिलाफ चार्जशीट फाइल हो चुकी है। उमर पर दो लाख का इनाम घोषित था। लखनऊ के कृष्णानगर में बिल्डर मोहि...

भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा की, कुमाऊं के इन चेहरों को म‍िली जगह

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुमाऊं को खास तरजीह दी गई है, लेकिन संगठन के पुराने चेहरों को शामिल नहीं किया गया है। कुल 37 पदाधिकारियों की टीम में 20 पदाधिकारी कुमाऊं से हैं, जिनमें अधिकांश युवा हैं। इन नए पदाधिकारियों पर अब मिशन-2024 की जिम्मेदारी है। इस युवा टीम पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजरें रहेंगी। मदन कौशिक को हटाने के बाद महेंद्र भट्ट के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नए टीम की तैयारी शुरू हो गई थी। इसमें पहले से चर्चा थी कि नए कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। हालांकि टीम के पुराने पदाधिकारियों की भी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश महामंत्री का सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। पिछली टीम में भी कुमाऊं से ही दो महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेंद्र भंडारी शामिल थे। इन दोनों को नई टीम में जगह नहीं मिली है। इनकी जगह...
पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में घायल हुए चंपावत जिले के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने देर रात अंतिम सांस लिए

पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में घायल हुए चंपावत जिले के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने देर रात अंतिम सांस लिए

उत्तराखण्ड
लोहाघाट : बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी गांव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल  उम्र 50 वर्ष घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार रात 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शहीद का पार्थिव शरीर विमान से पैतृक गांव पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दिनों वाहन दुर्घटना में उनके सिर, पेट और पैर में गंभीर चोट आई थी। उनका उपचार नगर के एम्स अस्पताल में चल रहा था। अरुणाचल प्रदेश के चौथी बटालियन में तैनात नंदन सिंह डेढ़ माह पूर्व अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर गए हुए थे। बीते सोमवार की देर रात उनके शहीद होने की खबर मिलते उनके घर में लोगों का तांता लग गया। सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा है। पिथौरागढ़ के दिनेश सिंह बोहरा भी हो गए थे शहीद बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम के...
यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन की दाखिल

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन की दाखिल

उत्तराखण्ड
देहरादून : कैंट की किमाड़ी रोड पर बीच सड़क पर टेबल कुर्सी लगाकर शराब पीने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण की एप्लीकेशन दाखिल कर दी है। बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई है दून पुलिस वह मंगलवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। बॉबी कटारिया के आत्मसमर्पण की सूचना पाकर पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में दाखिल किया प्रार्थना पत्र कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि बॉबी कटारिया ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। बॉबी कटारिया के बारे में पता किया जा रहा है इसके लिए अलग-अलग जगह वृष्टि में लगा दी गई है। कौन है बॉबी कटारिया बॉबी कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का रहने वाले हैं। बॉबी कटारिया सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहत...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अब नशे का कारोबार, चलने लगा चाबुक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अब नशे का कारोबार, चलने लगा चाबुक

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से पटरी से उतरी कानून-व्यवस्था को क्रमवार सुधारने में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अब नशे का कारोबार करने वाले हैं। अवैध संपत्ति एकत्र करने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों दंगाइयों पर भी शिकंजा कसा था। अब उनका लक्ष्य नशे का कारोबार करने वाले लोग हैं। इनके खिलाफ भी एक्शन प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में दंगाइयों के बाद अब नशे के सौदागरों पर सरकार का चाबुक चल रहा है। इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की भी संपत्ति जब्त होगी। दंगाइयों की तरह ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदेश के शराब माफिया के पोस्टर लगेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यह सभी सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं, इन्हें हर हाल में दंडित होना चाहिए। प्रदेश में अवैध शराब के कारोबा...
लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक, महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी की भेट

लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक, महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सीएम योगी की भेट

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 को लेकर बेहद गंभीर है। देश को सर्वाधिक 80 सांसद देने वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सीट लेने के प्रयास में लगी है। इसी को लेकर लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की बड़ी बैठक है। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में बैठक करने के बाद मंगलवार को लखनऊ में चार क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। धर्मपाल सिंह ने इस बैठक से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जाकर भेंट भी की। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद धर्मपाल सिंह मंगलवार को पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रदेशभर के पदाधिकारियों के साथ उनकी पहली बैठक होगी। इसमें परिचय की...
बिग बास फेम एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन

बिग बास फेम एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन

देश-विदेश
बिग बास फेम एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक आया है। वे गोवा गई हुई थी। उनका निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि हिसार के भाजपा जिलाध्‍यक्ष कैप्‍टन भूपेंद्र सिंह ने की है। सोनाली फोगाट इन दिनों काफी सुर्खियों में थी और राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही थीं। सोनाली फोगाट बिग बास में प्रतिभागी बन प्रचलित हो गई थी तो वहीं आदमपुर विधानसभा पर बीजेपी की ओर  से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। सोनाली फोगाट कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई के भाजपा में आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में थी और कुलदीप बिश्‍नोई को लेकर विरोध जता रही थी। हाल में ही कुलदीप बिश्‍नाई और सोनाली फोगाट के बीच मतभेद दूर होने की बात भी सामने आई, क्‍योंकि कुलदीप बिश्‍नोई उनसे मिलने पहुंचे थे और साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। सोनाली ने भी इस बात पर सहमति जताई थी। बता दें क...
कोरोना को लेकर अच्छी खबर, लगातार दूसरे दिन आए 10 हजार से कम केस, एक्टिव मामलों में भी गिरावट |

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, लगातार दूसरे दिन आए 10 हजार से कम केस, एक्टिव मामलों में भी गिरावट |

देश-विदेश
कोरोना को लेकर अच्छी खबर, लगातार दूसरे दिन आए 10 हजार से कम केस, एक्टिव मामलों में भी गिरावट | देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड लगातार कम हो रही है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी कोरोना वायरस के देश में 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,586 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि कल यानी 22 अगस्त को कोरोना के 9,531 मामले सामने आए स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 9,680 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस कम होकर अब 96,506 रह गए हैं। देश में अब तक कुल 4 करोड़ 37 लाख 33 हजार 624 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में अभी डेली पाजिटिविटी दर 2.19 फीसद है। साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 3.31 फीसद हो गई है। एक्टिव केस अभी कुल मामलों का 0.22 फीसद है।...
पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन की घटना की घोर निंदा करते हुए भारत के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने विदेश मंत्री से इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने रखने का किया आग्रह |

पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन की घटना की घोर निंदा करते हुए भारत के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने विदेश मंत्री से इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने रखने का किया आग्रह |

देश-विदेश
पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन की घटना की घोर निंदा करते हुए भारत के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने विदेश मंत्री से इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने रखने का किया आग्रह | पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन की घटना की घोर निंदा करते हुए भारत के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने रखने का आग्रह किया है। अल्पसंख्यक आयोग ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। भाविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो, इसलिए पाकिस्तान से इसपर चर्चा करना जरूरी है। जानिए क्या है महिला का धर्म परिवर्तन का मामला बता दें कि 20 अगस्त को कथित तौर पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले में पेशे से शिक्षिका सिख महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया क...
लंबी अवधि में रूस पर ही भारी पड़ सकता है यूरोप को गैस की सप्‍लाई न करने का दांव- एक्‍सपर्ट व्‍यू |

लंबी अवधि में रूस पर ही भारी पड़ सकता है यूरोप को गैस की सप्‍लाई न करने का दांव- एक्‍सपर्ट व्‍यू |

देश-विदेश
लंबी अवधि में रूस पर ही भारी पड़ सकता है यूरोप को गैस की सप्‍लाई न करने का दांव- एक्‍सपर्ट व्‍यू | यूरोप आने वाले दिनों को लेकर काफी चिंतित है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि रूस लगातार यूरोप को होने वाली गैस सप्‍लाई में कटौती कर रहा है। जुलाई में नार्ड स्‍ट्रीम पाइपलाइन की मरम्‍मत के नाम पर करीब दो सप्‍ताह तक यूरोप को गैस की सप्‍लाई रोक दी गई थी। इससे यूरोप को जबरदस्‍त परेशानी का सामना करना पड़ा था। यूरोप की बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था जर्मनी के विकास का पहिया तो इसी गैस की सप्‍लाई पर घूमता है। रूस से गैस की सप्‍लाई बाधित होने पर जर्मनी के अलावा, फ्रांस, इटली, बुल्‍गारिया, नीदरलैंड समेत सभी देशों में परेशानी हुई थी। अब भी ये साफ नहीं है कि सर्दियों में यूरोप को रूस से पहले की तरह गैस की सप्‍ल...