धामी मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली समेत कई फैसलों पर लगी मुहर
देहरादून :पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली समेत कई फैसलों पर मुहर लगाई गई है।
कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे सचिवालय में शुरू हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रेमचंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, चंदन राम दास, धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
कैबिनेट में लिए गए निर्णय :
जसपुर के 19 गांव काशीपुर तहसील में किए गए शिफ्ट
परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली पास की गई
केदारनाथ निर्माण में अब दो मंजिल इमारत बनाने की बनी सहमति
बदरीनाथ-केदारनाथ में काम कर रही कंपनी को मैन पवार बढ़ाने की मंजूरी दी गई
जायका प्रोजेक्ट में 526 करोड़ के लिए 70 नए पदों को स्वीकृति दी गई
राजस्व विभाग में सात संग्रह अमीनों को तहसीलदार पद पर प्रमोट करने के आदेश दिए गए
रियल स्टेट म...






