बागेश्वर के व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
बागेश्वर, बागेश्वर के व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एसबीआइ कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एनी डेस्क मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर धनराशि निकाल ली थी। उसे न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भिलकोट, भतौड़ा गांव निवासी नवीन चंद्र जोशी पुत्र सुरेश चंद्र जोशी ने बीते 21 जून 2021 को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एसबीआइ यूनो मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए गूगल सर्च किया। अज्ञात ने एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा। उनके एसबीआइ खाते से 5,03,906 रुपये निकाल लिए।
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने अभियोग पंजीकृत कराया। मामले में संलिप्त आरोपियों के बारे में तकनीकी जानकारी जुटाने के निर्देश साइबर सैल को दिए। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, आपरेशन अंकित कंडारी के कुशल पर्यवेक्षण में टीम बनी। निरीक्षक ...







