सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का अस्पतालों में निश्शुल्क उपचार किया जाएगा: धन सिंह रावत
देहरादून : विषम भूगोल वाले उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का सबब बनी हुई हैं। सड़क हादसों के कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग जान गंवाते हैं।
वहीं, घायल होने वालों की संख्या इससे कई गुना अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गुरुवार को कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का प्रदेश के अस्पतालों में निश्शुल्क उपचार किया जाएगा। फिर चाहे व्यक्ति उत्तराखंड का हो या किसी अन्य राज्य का।
सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को समय पर उपचार मिल जाए तो बड़ी राहत होती है। अब राज्य सरकार यह व्यवस्था करने जा रही है कि सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाले घायलों को नजदीकी अस्पताल में निश्शुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी।
दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को त्वरित उपचार किसी भी अस्पताल की प्राथम...








