Saturday, March 7News That Matters

Month: August 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की टटोलेंगे नब्ज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की टटोलेंगे नब्ज

राष्ट्रीय
नाहन, जिला सिरमौर के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं कि बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश गठन के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर नाहन तथा पांवटा साहिब में हिमाचल तब ओर हिमाचल अब तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए वह कार्यकर्ताओं तथा जिला सिरमौर के पदाधिकारियों की नब्ज भी टटोलेंगे। क्योंकि जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से कई कई दावेदार सामने आ चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के पास 5 में 3 विधायक हैं। ...
बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम ,16 साल की बेटी को मार दी गोली।

बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम ,16 साल की बेटी को मार दी गोली।

क्राइम, राष्ट्रीय
बिहार में अपराधी एक बार फिर हो रहे बेलगाम 16 साल की बेटी को मार दी गोली। छात्रा कोचिंग पढ़कर जब घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी है। बिहार में अपराधी एक बार फिर से बेलगाम होते जा रहे हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना का जहां अज्ञात अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की 16 साल की बेटी को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से छात्रा जब कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/karnataka-government-orders-to-make-national-anthem-mandatory-in-morning-prayers-for-all-schools-colleges/ बिहार में अपरा...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई सख्ती |

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई सख्ती |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई सख्ती | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाई है। कहा कि चाहे कोई भी हो, किसी भी सूरत में किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती घपले के अंतिम आरोपी तक को पकड़ा जाएगा। त्रुटिरहित परीक्षा के लिए, आयोग के साथ किसी दूसरी एजेंसी को जोड़ने पर भी विचार किया जााएगा। कहा कि स्नातक स्तरीय भर्ती मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। अब तक 18आरोपी पकड़े जा चुके हैं। कोई कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो,बख्शा नहीं जाएगा। मामले में अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी तक कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार युवाओं का भी अहित नहीं होने देगी। धामी ने बताया कि...
कहीं आज कहीं कल छाएगा कृष्ण जन्म का उल्लास

कहीं आज कहीं कल छाएगा कृष्ण जन्म का उल्लास

उत्तराखण्ड
देहरादून भगवान कृष्ण के स्वागत को द्रोणनगरी में उल्लास का माहौल है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है और कार्यक्रमों की तैयारियों भी पूरी हो चुकी हैं। जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस अष्टमी पर व्रत धारण कर जहां लोग पूजा करेंगे, वहीं मंदिरों में देर मध्य रात्रि में जन्मोत्सव मनाने के लिए कलाकारों द्वारा कीर्तन, भजन की प्रस्तुति भी होंगी। वहीं राजधानी दून में इस बार जन्माष्टमी को लेकर लोग असमंजस में हैं, ऐसे में कुछ जगह आज तो कई जगहों पर कल जन्माष्टमी मनाई जाएगी। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आज अष्टमी तिथि रात नौ बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगी जो शुक्रवार रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। दो साल कोरोनाकाल में सूक्ष्म आयोजन के बाद इस बार छोटे, बड़े बुजुर्ग जन्माष्टमी को उल्लास के साथ मनाने को उत्साहित हैं। इसके लिए मंदिरों ...
इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:21 मिनट से शुरू होगी, और 19 अगस्त की रात 11 बजे तक रहेगी।

इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:21 मिनट से शुरू होगी, और 19 अगस्त की रात 11 बजे तक रहेगी।

उत्तराखण्ड
इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:21 मिनट से शुरू होगी, और 19 अगस्त की रात 11 बजे तक रहेगी। भगवान कृष्ण के भक्त जन्माष्टमी के दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। द्वापर युग में श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और बुधवार को अर्द्धरात्रि में हुआ था। इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:21 मिनट से शुरू होगी, जो 19 अगस्त की रात 11 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस वर्ष जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन पा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस इस बार भी दो दिन मनाया जाएगा। आज रात्रि 9.22 के बाद अष्टमी आ जाएगी और 19 अगस्त को सुबह 11 बजे तक रहेगी। इसके चलते 18 अगस्त को ही व्रत रखा जाएगा। 19 को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/energy-mini...
सहारनपुर में बोले मुख्‍यमंत्री योगी, अपराध पर पुलिस का प्रहार रुकना नहीं चाहिए

सहारनपुर में बोले मुख्‍यमंत्री योगी, अपराध पर पुलिस का प्रहार रुकना नहीं चाहिए

उत्तराखण्ड
सहारनपुर, मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों तथा सरकारी मशीनरी को आमने सामने बिठाकर विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने जिले की प्रगति रिपाेर्ट प्रस्तुत की। इस पर जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार तथा आपत्तियों को रखा। मुख्यमंत्री ने प्रगति रिपोर्ट सुनने के बाद सहारनपुर में विकासकार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अपराधी तथा माफिया की कमर तोड़ने का जो सिलसिला सहारनपुर में शुरू हुआ है, वह बेहद सराहनीय है। अपराध पर पुलिस का यह प्रहार रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने पुलिस महकमे के आला अफसरों को निर्देशित कर कहा कि महिला सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता हो, जिले में अमन चैन कायम रखने के लिए पुलिस अपना सर्वोत्तम प्रयास करे। जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की सहारनपुर पुल...
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दिए, किसानों के निजी ट्यूबवेल को इसी माह बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएं

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दिए, किसानों के निजी ट्यूबवेल को इसी माह बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएं

देश-विदेश
लखनऊ, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी डिस्काम को निर्देश दिया कि वे किसानों के निजी ट्यूबवेल को इसी माह बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएं। किसानों को जल्द मिलेगा निजी ट्यूबवेल कनेक्शन ऊर्जा मंत्री ने संभव पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जनसुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। वर्चुअल माध्यम से हुई राज्यस्तरीय जनसुनवाई में मंत्री ने मौके पर ही 20 शिकायतों का समाधान किया। रामपुर के उपभोक्ता नत्थू लाल ने शिकायत दर्ज की थी, कि नलकूप कनेक्शन के लिए राशि जमा करने के पश्चात भी उन्हें कनेक्शन नहीं मिला है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने सभी डिस्काम के एमडी को निर्देश दिया कि किसानों को इस माह के अंत तक कनेक्शन दे दिया जाए। ऊर्जा मंत्री ने बुलंदशहर के राकेश गोयल के निजी नलकूप कनेक्शन की विद्युत आपूर्ति बाधित करने और परेशान करने के मामले में पहासू उपकेंद्र के जेई इंद्रेश कुमार तथा लाइनमैन राजू ...
आज तक दिल में है कसक, साथ गए जवानों को वापस न ला सके, पूर्व सैनिकों ने बयां किया दर्द|

आज तक दिल में है कसक, साथ गए जवानों को वापस न ला सके, पूर्व सैनिकों ने बयां किया दर्द|

उत्तराखण्ड
आज तक दिल में है कसक, साथ गए जवानों को वापस न ला सके, पूर्व सैनिकों ने बयां किया दर्द| यह 18 मार्च 1984 की बात है जब 19-कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों को गुप्त सूचना के आधार पर अचानक ग्यांग्लू (सियाचिन ग्लेशियर) जाना पड़ा। यह देश की वह पलटन थी जो इतनी ऊंचाई पर पहली बार गई। अभियान में अफसर समेत 900 सैनिक शामिल थे, लेकिन 29 मई 1984 की रात हमारे लिए बेहद कठिन रही। 20 सदस्यीय दल (एक अफसर और शहीद लांसनायक चंद्रशेखर समेत 19 जवान) बर्फ की पहाड़ी दरकने से उसके नीचे दब गया। पूर्व सैनिकों ने अमर उजाला से अपने दर्द को साझा करते हुए कहा कि दिल आज भी उस हादसे पर रोता है जब हम साथ गए सैनिकों को वापस नहीं ला सके थे। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/after-all-how-was-the-body-of-martyr-lance-naik-chandra-shekhar-saved-in-siachen-for-38-years-know-the-full-reason/ शहीद लांसनायक चंद्रशेखर...
कर्नाटक सरकार ने सभी स्‍कूल, कॉलेजों के लिए सुबह की प्रार्थना में राष्‍ट्रगान अनिवार्य करने का दिया आदेश

कर्नाटक सरकार ने सभी स्‍कूल, कॉलेजों के लिए सुबह की प्रार्थना में राष्‍ट्रगान अनिवार्य करने का दिया आदेश

देश-विदेश
बेंगलुरु, कर्नाटक सरकार ने प्रदेश के सभी स्‍कूल, कॉलेजों के लिए सुबह की प्रार्थना में राष्‍ट्रगान अनिवार्य करने का आदेश दिया है। ये आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्‍त और गैर सरकारी स्‍कूलों में लागू होगा। कर्नाटक की भाजपा सरकार के इस फैसले को हाल ही में कई शहरों में हुए सावरकार बनाम टीपू सुल्‍तान पोस्‍टर विवाद के बाद एक बड़ा फैसला बताया जा रहा है। वहीं, राष्‍ट्र में राष्‍ट्रवाद की हवा को दिशा देने के कदम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कर्नाटक एजुकेशन एक्‍ट, 1983 में राष्‍ट्रगान को लेकर साफ नियम हैं। द हिंदू की खबर के मुताबिक, कर्नाटक शिक्षा अधिनियम, 1983 की धारा -7(2)(G)(i), के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना और सभी स्कूलों में सुबह सामूहिक प्रार्थना में नियमित रूप से राष्ट्रगान गाना अनिवार्य है। ...
IRCTC, देहरादून से लद्दाख भ्रमण कराएगा देवभूमि के पर्यटकों को पढ़े पूरी खबर |

IRCTC, देहरादून से लद्दाख भ्रमण कराएगा देवभूमि के पर्यटकों को पढ़े पूरी खबर |

उत्तराखण्ड
IRCTC, देहरादून से लद्दाख भ्रमण कराएगा देवभूमि के पर्यटकों को पढ़े पूरी खबर | विशेष टूर पैकेज के तहत यात्रियों को देहरादून, ऋषिकेश एवं हरिद्वार से सड़क मार्ग से नई दिल्ली ले जाया जाएगा। जबकि नई दिल्ली से लेह जाने और आने की व्यवस्था हवाई जहाज के जरिये की गई है। यात्रियों के खाने पीने के साथ ही उनके ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) देवभूमि के लोगों को देहरादून से लद्दाख की हवाई यात्रा कराएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से विशेष टूूर पैकेज तैयार किया गया है। आईआरसीटीसी अधिकारियों के मुताबिक विशेष टूर पैकेज के तहत पर्यटक 14 सितंबर से लेकर पांच दिसंबर तक सात रात और आठ दिन का पैकेज ले सकेंगे। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/nations-75th-independence-day-azadis-amrit-mahotsav-new-era-academy-karbari-deh...