सीएम योगी ‘आगरा मेट्रो मॉडल’ का करेंगे वर्चुअली अनावरण, पढ़िए पूरी खबर
आगरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ देर बाद ही आगरा पहुंचने वाले हैं। ये दो घंटे तक आगरा में रहेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां से कमिश्नरी चौराहा पहुंचेंगे। जहां वे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली को झंडा दिखाएंगे। इसके बाद मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यहीं पर आगरा मेट्रो ट्रेन का डिजीटल अनावरण करेंगे। दोपहर 12.45 बजे फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड रिसोर्ट में आयोजित भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। सीएम यहां एक घंटा रुकेंगे। दोपहर दो बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
सीएम योगी करेंगे मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा मेट्रो ट्रेन का 'लुक लांच' करेंगे। इसका रंग कैसा होगा, कैसी दिखेगी, इसमें क्या-क्या सुविधाएं हाें...








