आरोपी पिता ने कागज पर लिखकर पुलिस को बताया हैरान करने वाला सच, बहुत प्यार करता था उसे |
आरोपी पिता ने कागज पर लिखकर पुलिस को बताया हैरान करने वाला सच, बहुत प्यार करता था उसे |
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची का गला रेतकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस हैरान रह गई। दरअसल, लिव इन पार्टनर के धर्मांतरण के दबाव से परेशान होकर पिता ने ही ब्लेड से गला रेतकर कलेजे के टुकड़े की हत्या की थी। इसके बाद अपनी जान देने की कोशिश की, खुद भी गले पर ब्लेड मारी थी, लेकिन वह बच गया। बुधवार को पुलिस ने उसे जख्मी हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। आपको बता दें कि सिडकुल थाना इलाके में स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार दोपहर दो साल की मासूम बच्ची का लहूलुहान शव मिला था। पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल, ब्लेड, जूते और टी...








