भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा की, कुमाऊं के इन चेहरों को मिली जगह
हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी ने नए टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुमाऊं को खास तरजीह दी गई है, लेकिन संगठन के पुराने चेहरों को शामिल नहीं किया गया है।
कुल 37 पदाधिकारियों की टीम में 20 पदाधिकारी कुमाऊं से हैं, जिनमें अधिकांश युवा हैं। इन नए पदाधिकारियों पर अब मिशन-2024 की जिम्मेदारी है। इस युवा टीम पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजरें रहेंगी।
मदन कौशिक को हटाने के बाद महेंद्र भट्ट के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नए टीम की तैयारी शुरू हो गई थी। इसमें पहले से चर्चा थी कि नए कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। हालांकि टीम के पुराने पदाधिकारियों की भी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश महामंत्री का सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है।
पिछली टीम में भी कुमाऊं से ही दो महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेंद्र भंडारी शामिल थे। इन दोनों को नई टीम में जगह नहीं मिली है। इनकी जगह...








