Saturday, March 7News That Matters

Month: October 2022

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का बड़ा बयान, कहा- आरएसएस और मुस्लिम लीग ने दिया था अंग्रेजों का साथ |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का बड़ा बयान, कहा- आरएसएस और मुस्लिम लीग ने दिया था अंग्रेजों का साथ |

देहरादून
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का बड़ा बयान, कहा- आरएसएस और मुस्लिम लीग ने दिया था अंग्रेजों का साथ | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सबसे पहले खुद को बदले और अंग्रेजों के बनाए कानूनों को बदले। माहरा ने कहा कि हम नहीं मानते कि लैंसडौन गुलामी का प्रतीक है। इस नाम की अपनी एक अगल पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोज नए-नए शिगूफे छोड़कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। ब्रिटिशकाल में रखे गए लैंसडौन नाम को बदले जाने से पहले ही उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कवायद का विरोध किया है। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ा बयान दिया है। माहरा ने कहा कि आरएसएस और मुस्लिम लीग ने अंग्रेजों का साथ दिया था।   पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सबसे पहले खुद को बदले और अंग्रेजों के बनाए कानूनों को बदले। क्योंकि अंग्रेजो...
गैरसैंण या देहरादून! विधानसभा शीतकालीन सत्र पर आज साफ होगी तस्वीर |

गैरसैंण या देहरादून! विधानसभा शीतकालीन सत्र पर आज साफ होगी तस्वीर |

उत्तराखण्ड
गैरसैंण या देहरादून! विधानसभा शीतकालीन सत्र पर आज साफ होगी तस्वीर | विधानसभा का शीतकालीन सत्र कहां और कब आयोजित होगा इस संदर्भ में फैसला सोमवार को हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाना है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण और देहरादून में तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सत्र के आयोजन को लेकर सभी पदों से बातचीत की जाएगी और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्र का आयोजन राज्य स्थापना दिवस के बाद होने की उम्मीद है। विदित है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसम्बर से पहले आयोजित होना है। कुछ दिन पूर्व ही विधायी विभाग की ओर से इस संदर्भ में तैयारी शुरू की गई है। सत्र को लेकर वैसे तो अंतिम निर्णय सरकार को लेना है लेकिन अपनी ओर ...
राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले कर रहे करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, ऐसे हुआ खुलासा |

राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले कर रहे करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, ऐसे हुआ खुलासा |

देहरादून
राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले कर रहे करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, ऐसे हुआ खुलासा | राजधानी में जीएसटी चोरी के खेल से सरकार को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।अभिभावकों का कहना है कि वह यूनिफार्म के दामों में कुछ डिस्काउंट की मांग करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि, जो रेट तय है वही देना होगा। अगर आप कम देना भी चाहोगे तो यूनिफार्म विक्रेता साफ इंकार कर देगा। जीएसटी बिल के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार तमाम जागरूकता अभियान चला रही है। इसके लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना भी चलाई जा रही है। इसके इतर विभाग भी लगातार सत्यापन में जुटा है। बावजूद इसके राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बिक्री में करोड़ों की जीएसटी चोरी की जा रही है। अभिभावक जीएसटी बिल मांगते हैं तो उन्हें एक कैश मेमो थमा दिया जाता है। देखिये कैसे हो रहा है इस जीएसटी चोरी से सरकार को नुकसान। बिल मांगों तो मिल रह...
राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरें |

राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरें | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृतकाल सरदार पटेल के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेना होगा। सोमवार को चंपावत बनबसा मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही सीएम धामी ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दृढ़संकल्प शक्ति की वजह से सरदार पटेल देश-विदेश में लौह पुरुष के नाम से लोकप्रिय थे। स्वतंत्रता के बाद 550 से ज्यादा दे...
बहन को छेड़ा तो बचाने पहुंचा भाई, बेरहमों ने चाकू से गोद डाला, तमाशा देखते रहे लोग |

बहन को छेड़ा तो बचाने पहुंचा भाई, बेरहमों ने चाकू से गोद डाला, तमाशा देखते रहे लोग |

दिल्ली, देश-विदेश
बहन को छेड़ा तो बचाने पहुंचा भाई, बेरहमों ने चाकू से गोद डाला, तमाशा देखते रहे लोग | शुक्रवार को मनोज पूसा आईटीआई से अपने घर लौट रहा था. रास्ते में आरोपियों ने उसे दबोच कर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. वहीं उसे मृत मानकर आरोपी मौके से फरार हो गए. परिजनों ने मनोज को सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दिल्ली के पटेल नगर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने वाले किशोर की दो लोगों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिय...
यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक|

यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक|

उत्तराखण्ड
यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक| उत्तरप्रदेश की योगी सरकार मुगल और ब्रिटिशकालीन प्रतीकों और स्थानों के नाम बदलने के अभियान पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ऐसे ही इरादे जता दिए हैं। माना जा रहा है कि सूरजकुंड से लौटकर सीएम धामी विभागों से सैन्य छावनियों से बाहर स्थानों, सड़कों या भवनों के ब्रिटिशकालीन नामों की सूची और उनके स्थान पर रखे जाने वाले नामों का ब्योरा मांग सकते हैं। धामी सरकार प्रदेश में ब्रिटिशकाल के उन सभी स्थानों, सड़कों और भवनों के नाम बदलेगी जो गुलामी की प्रतीक माने जाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के सूरजकुंड में यह ऐलान किया। मीडिया कर्मियों ने उनसे इस संबंध में सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी गुलामी के प्रतीक और ब्र...
कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख |

कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख |

मनोरंजन
कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख | सलमान खान 'बिग बॉस' में एक बहुत बड़ा गेम खेलने वाले हैं। सलमान खान गौतम विज के सामने कैप्टेंसी के बदले घर का राशन मांगते दिखाई देंगे और गौतम भी इसके लिए राजी हो जाएंगे। 'बिग बॉस 16' में इस हफ्ते का 'शुक्रवार का वार' काफी मजेदार रहा। बीते हफ्ते सलमान खान ने शो को होस्ट नहीं किया था लेकिन शुक्रवार को आते ही सलमान ने सारी कमी पूरी कर दी। अभिनेता ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सुम्बुल तौकीर और अंकित गुप्ता को आईना दिखाने का काम किया है लेकिन अपकमिंग एपिसोड में सलमान एक बहुत बड़ा गेम खेलने वाले हैं, जिसमें पूरा घर फंस कर रह जाएगा। सलमान खान गौतम विज के सामने कैप्टेंसी के बदले घर का राशन मांगते दिखाई देंगे और गौतम भी इसके लिए राजी हो जाएंगे। इसके बाद शुरू होगा घर में महासंग्राम... मेकर्...
‘तेरी झलक अशर्फी’ म्यूजिक का नया सिगनल है, इसे पकड़कर मुझे श्रोताओं से संवाद करना है|

‘तेरी झलक अशर्फी’ म्यूजिक का नया सिगनल है, इसे पकड़कर मुझे श्रोताओं से संवाद करना है|

मनोरंजन
‘तेरी झलक अशर्फी’ म्यूजिक का नया सिगनल है, इसे पकड़कर मुझे श्रोताओं से संवाद करना है| फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की रिलीज के पहले तक संगीतकार डीएसपी यानी कि देवी श्री प्रसाद के बारे में हिंदी सिनेमा के दर्शक बस यही जानते थे कि वह बढ़िया डांस नंबर बनाते हैं। लेकिन इस फिल्म के गाने ‘तेरी झलक अशर्फी’ ने एक नए डीएसपी का परिचय हिंदी सिनेमा के दर्शकों से कराया। इस फिल्म के गानों की कामयाबी ने डीएसपी की दुनिया ही बदल दी है। अब वह हिंदी सिनेमा के पहली कतार के सितारों में से अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और वरुण धवन की फिल्म ‘बवाल’ का संगीत बना रहे हैं। डीएसपी से ये एक्सक्लूसिव मुलाकात पंकज शुक्ल ने की गोवा के रिसॉर्ट बे15 में.. हिंदी सिनेमा में गाने तो आप सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ के समय से बना रहे हैं, फिर हिंदी सिनेमा की इ...
ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की ‘वीवीआईपी’ यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग|

ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की ‘वीवीआईपी’ यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग|

देहरादून
ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की 'वीवीआईपी' यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग| वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद पुराने भवनों को नया रंग-रूप देकर इन्हें उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों को आवंटित किया गया। तब से यमुना कॉलोनी को वीवीआईपी का रुतबा भी मिल गया। अविभाजित उत्तर प्रदेश के जमाने में वर्ष 1960 में 25.2 हेक्टेयर भूमि पर बनी यमुना कॉलोनी आने वाले दिनों में कल की बात हो जाएगी। सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर सरकार आगे बढ़ी तो कॉलोनी के जीर्णशीर्ण भवनों की जगह मल्टीस्टोरी बिल्डिंग नजर आएंगी। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। यूपी में सिंचाई विभाग की ओर से किया गया यह प्रयोग सफल रहा है। वहां सिंचाई विभाग की पुरानी कॉलोनियों को ध्वस्त कर पीपीई मोड पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निमार्ण किया ...
नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू|

नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू|

देहरादून
नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू| छठ पूजा त्योहार शुक्रवार से नहाय खाय पर घरों की साफ सफाई के साथ शुरू हो गया है। भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित छठ पर्व चार दिन चलेगा। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। व्रत को महिलाओं के साथ पुरुष भी रखते हैं। नारायण ज्योतिष संस्थान के संस्थापक आचार्य विकास जोशी ने बताया कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को पहले दिन शुक्रवार को नहाय खाय पर महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई की। घरों में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बना। दूसरे दिन आज शनिवार को खरना है। इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाएंगी और रात को ग्रहण करेंगी। प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। छठ पूजा के तीस...