Saturday, March 7News That Matters

Day: October 4, 2022

दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री धामी करेंगे स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री धामी करेंगे स्वागत

उत्तराखण्ड
क्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने राजनाथ सिंह के दौरे की पुष्टि की है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वह सुबह बदरीधाम पहुंचेंगे। यहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। उनका चमोली जिले के माणा से चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयदशमी पर्व मनाने का कार्यक्रम है । वहां से लौटकर वह जौलीग्र...
छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोले जाने की तैयारी

छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोले जाने की तैयारी

उत्तराखण्ड
रुद्रपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोले जाने की तैयारी की जा रही है राज्यभर से अब तक सिर्फ 98 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। विभाग की ओर से पूर्वदशम, दशमोत्तर व ईबीसी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। बीते वर्ष राज्य से डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं ने समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना का लाभ लिया था। इस वर्ष सिर्फ 98 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक थी। कम आवेदन आने के चलते समाज कल्याण विभाग की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाने का पत्र भेजा जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि छात्रवृत्ति...
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देकर जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देकर जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की

देश-विदेश
जम्मू, जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर गत सोमवार को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मां वैष्णो के दरबार में हाजरी देकर जम्मू-कश्मीर के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की। विशेष आरती में शामिल होकर गृहमंत्री ने जम्मू व कश्मीर में आतंकवाद के पूरी तरह खात्मे, शांति बहाली के लिए प्रार्थना की। मां भगवती का आशीर्वाद लेने के बाद गृहमंत्री श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रद्धालुओं से भी मिले। गृहमंत्री ने इस दौरान बोर्ड सदस्यों के साथ चाय नश्ता भी किया। सीइओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने गृहमंत्री को भवन के आसपास चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। कुछ ही देर में गृहमंत्री हेलीकाप्टर पर बैठ हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वह राजौरी के लिए रवाना हो जाएंगे। राजौरी में जहां गृहमंत्री की जनसभा का आयोजन किया गया है, वहां अभी से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया...
सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन

सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन

उत्तरप्रदेश
जगतजननी मां आदिशक्ति की आराधना के विशिष्ट अवसर शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीठ की परंपरा का निर्वहन कर अपने ध्येय को और मजबूती दी। मंगलवार सुबह नवरात्र की नवमी पर सीएम योगी ने विधि विधान से कन्या पूजन कर मातृशक्ति की आराधना की। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परम्परा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया। कन्या पूजन अनुष्ठान में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने मठ के प्रथम तल पर स्थित भोजन कक्ष में श्रद्धाभाव से परंपरागत रूप से पीतल के परात में, चांदी के लोटे में भरे जल से नौ कुंवारी कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके मस्तक पर रोली, चंदन, दही, अक्षत, दूर्वा का तिलक लगाया। चुनरी ओढ़ाकर, उपहार ए...

दीपक का कटा सिर पहुंचा गांव, परिजनों व ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

उत्तरप्रदेश
दीपक का सिर जैसे ही गांव पर पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उधर, परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले हुए हैं। बता दें कि कि मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी (20) की एक सप्ताह पहले गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। दीपक की सिर कटी लाश जंगल से बरामद की गई थी। बताया गया कि घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर गड्ढे के अंदर प्लास्टिक के कट्टे से दीपक का सिर बरामद किया गया है। सात दिन बाद बरामद हुआ सिर दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने दीपक का कटा सिर सातवें दिन एक गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को कटा सिर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि परिजन प...
दशहरा पर्व पर त्रिवेणी घाट पर 50 फीट का रावण के पुतले का होगा दहन

दशहरा पर्व पर त्रिवेणी घाट पर 50 फीट का रावण के पुतले का होगा दहन

उत्तराखण्ड
दशहरा पर्व पर इस बार त्रिवेणी घाट पर 50 फीट के रावण, 45-45 फीट के कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन होगा। मुजफ्फरनगर से आई टीम ने 5 अक्तूबर को आयोजित दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार किए हैं। बीते डेढ़ महीने से इनकी टीम इन पुतलों को बनाने में जुटी हुई थी। इसके अलावा टीम ने दुर्गा मंदिर स्थित आईडीपीएल मैदान के लिए 60 फीट के रावण का पुतला तैयार किया है। लक्ष्मणझूला स्थित किरमोला घाट के लिए टीम के कारीगरों ने 50 फीट रावण और 25-25 फीट के कुंभकरण और मेघनाद का पुतला तैयार किया हुआ है। 5 अक्टूबर की सुबह इन सभी पुतलों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाएगा। मोतीमहल सराफा बाजार मुजफ्फरनगर निवासी सफीक अहमद ने बताया कि वर्ष 1964 से उनके वालिद रियाजुद्दीन रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला बनाते थे। जब वह और उनके भाई रफीक अहमद छोटे थे तो वह भी यहां आकर अपने प...