Saturday, March 7News That Matters

Day: October 6, 2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से आज जुड़ेंगी सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी के साथ चलेंगी पैदल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से आज जुड़ेंगी सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी के साथ चलेंगी पैदल

देश-विदेश
मैसूर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है। कर्नाटक के मांड्या जिले में भारत जोड़ो यात्रा से गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ीं हैं। इस दौरन उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की। यह यात्रा 21 दिनों तक कर्नाटक से होकर गुजरेगी। इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए भी निकलेगी। सोनिया गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी हुए शामिल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा शासित राज्य के मांड्या जिले से पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के अलावा पार्टी के वरि...
केरल में बड़ा सड़क हादसा, 9 की मौत; 38 घायल

केरल में बड़ा सड़क हादसा, 9 की मौत; 38 घायल

देश-विदेश
पलक्कड़, केरल के पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी इलाके में सड़क हादसा हो गया। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम  की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस दुर्घटना में 9 की मौत हो गई। 38 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।। टक्कर लगने के बाद दलदल में गिर गई बस बुधवार की रात यहां वडक्कनचेरी के पास मंगलम में स्कूली छात्रों को ले जा रही एक पर्यटक बस ने केएसआरटीसी की बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस दलदल में गिर गई। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। करीब 38 घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में इन लोगों की गई जान मरने वालों में स्कूल शिक्षक विष्णु वीके, छात्र अंजना अजित, इमैनुएल सीएस, दीया राजेश, क्रिस विंटरबॉर्न थॉमस, एल्ना जोस (छात्र), अनूप (22), रोहित राज (24) और दीपू हैं। बुधवार देर रात हुआ हादसा यह हादसा बुध...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अक्टूबर को जीबीयू में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अक्टूबर को जीबीयू में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल

उत्तरप्रदेश
ग्रेटर नोएडा,  गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के कुलाधिपति व प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अक्टूबर को जीबीयू में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बुद्ध धर्म के अनुयायी करीब 20 देशों के प्रतिनिधि और राजदूत के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। राज्य सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जीबीयू प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गया है। कई देशों के प्रतिनिधि रखेंगे अपनी राय बता दें कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने 2017 में पहली विदेश यात्रा भी बुद्ध धर्म के अनुयायी म्यांमार ( वर्मा) की ही की थी। वहां वह एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों ...
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के प्रकाशन की कवायद पूरी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के प्रकाशन की कवायद पूरी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से एक बार फिर विधानसभा चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। परिसीमन पूरा होने के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं प्रदेश में चुनाव की बात पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की कवायद पूरी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने राजनीतिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि एक बार चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के प्रकाशन का काम पूरा किए जाने के बाद, पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराए जाएंगे और आपके अपने चुने हुए प्रतिनिधि यहां शासन करेंगे। अब सवाल उठता है कि जम्मू-कश्मीर में कब चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अगले साल फरवरी महीने के बाद ही चुनाव संभव है...
दून पुलिस के 25 हजार इनामी यूट्यूबर बाबी कटारिया को दिल्ली पुलिस आज देहरादून लेकर आएगी

दून पुलिस के 25 हजार इनामी यूट्यूबर बाबी कटारिया को दिल्ली पुलिस आज देहरादून लेकर आएगी

उत्तराखण्ड
देहरादून: दून पुलिस के 25 हजार इनामी यूट्यूबर बाबी कटारिया को दिल्ली पुलिस आज गुरुवार को देहरादून लेकर आएगी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को लाना था कस्टडी में देहरादून इससे पहले उसे बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में देहरादून लेकर आना था, लेकिन बी वारंट देरी से पहुंचने के कारण उसे दाखिल नहीं करवाया जा सका। बाबी ने पटियाला कोर्ट में किया था सरेंडर दिल्ली और देहरादून पुलिस के अपराधी बाबी कटारिया ने पिछले दिनों दिल्ली के पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 28 सितंबर को मिल चुकी है जमानत 28 सितंबर को बाबी कटारिया को जमानत मिल चुकी है, वह जेल से बाहर निकल पाता उससे पहले ही तिहाड़ जेल में देहरादून कोर्ट का बी वारंट पहुंच चुका था। ऐसे में दिल्ली कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद बाबी कटारिया को तिहाड़ जेल से रिहा नहीं किया गया। ...
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के बदले तेवर, पर्वतारोहण-ट्रेकिंग पर पाबंदी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के बदले तेवर, पर्वतारोहण-ट्रेकिंग पर पाबंदी

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के तेवर बदल गए हैं। प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। जिसे देखते हुए पर्वतीय जिलों में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही ट्रेकिंग व पर्वतारोहण पर गए व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। भारी बारिश के हो सकते दो से तीन दौर उत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी इसके पूरी तरह लौटने में सप्ताहभर लग सकता है। इससे पहले प्रदेश में भारी वर्षा के दो से तीन दौर हो सकते हैं। बुधवार को प्रदेशभर में बादलों और धूप की आंख मिचौनी चलती रही। कई स्थानों पर गरज के साथ तीव्र बौछार पड़ीं। बीती देर शाम हई झमाझम बारिश देहरादून मे...