Saturday, March 7News That Matters

Day: October 17, 2022

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी होगा मतदान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी होगा मतदान

उत्तराखण्ड
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में मतदान होगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होने वाले मतदान के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पीसीसी में खरगे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कांग्रेस भवन में सदस्य शाम चार बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव के सफल संचालन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण की ओर से सांसद जीसी चंद्रशेखर को चुनाव अधिकारी, जयशंकर पाठक और मनोज भारद्वाज सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीते दिनों हुए पीसीसी सदस्यों के चुनाव में 225 में से अभी तक 222 सदस्य ही बन पाए हैं। इसमें से भी दो सदस्य प्रदीप टम्टा और हरीश एठानी पटना में वोट डालेंगे, जबकि पां...
आईएमए में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए

आईएमए में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए

उत्तराखण्ड
भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी पकड़े गए। आर्मी इंटेलिजेंस ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आईएमए में ग्रुप सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की बात इंटेलिजेंस को पता चली। आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तीन युवकों को परीक्षा हॉल से पकड़ लिया। इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने जरूरी पूछताछ के बाद तीनों युवकों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीनों नकलचियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे नकल कराने वाले लोगों के बारे में पता किया जा र...
विवाह घर का पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत

विवाह घर का पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में रविवार को रात्रि करीब बारह बजे विवाह घर का पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाढ़ के दौरान घरों में पानी भर जाने के कारण करीब चार दर्जन लोग गांव में बने विवाह घर में शरण लिया था। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। ऐसे में लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण गांव में बने विवाह घर में बुधिराम व राजकुमार के परिवार के साथ गांव के करीब चार दर्जन लोग शरण लिए थे। सभी लोग खाना खाकर सोने लगे। इसी बीच विवाह घर के अंदर बना पिलर गिर गया। जिसमें राजकुमार का लड़का राजसिंह चौहान (13) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पूनम (18) व रिंका (24) पुत्री बुधिराम, सुमन पत्नी दुक्खी (60) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पीएचसी भनवापुर लाया गया।...
सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे, तभी तो हरीश रावत और प्रीतम सिंह भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे

सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे, तभी तो हरीश रावत और प्रीतम सिंह भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे

उत्तराखण्ड
देहरादून : भाजपा नेता अगर अपने मुख्यमंत्री की सराहना करें तो बनता है, मगर विपक्ष कांग्रेस के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंंह धामी की तारीफ में कुछ कहें तो मानना पड़ेगा कि सबसे युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद पुष्कर कुछ तो धमाल कर रहे हैं। धामी ने इस बार एक पहल की, उन्होंने सभी विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्रों की शीर्ष 10 प्राथमिकताओं वाली विकास योजनाओं की जानकारी मांगी है। यह इसलिए, ताकि जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं को सरकार पूरा कर सके। सभी विधायक, मतलब अपनी पार्टी के अलावा कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय 23 विधायक भी इस सूची में शामिल हैं। संदेश साफ है कि मुख्यमंत्री की नजरों में पूरे प्रदेश का विकास महत्वपूर्ण है, न कि दलगत राजनीति। इस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इसका स्वागत किया। हरीश रावत तो इससे...
हरिद्वार गंगा में विसर्जित होंगी मुलायम की अस्थियां, सोमवार को पहुचेंगे अखिलेश यादव

हरिद्वार गंगा में विसर्जित होंगी मुलायम की अस्थियां, सोमवार को पहुचेंगे अखिलेश यादव

उत्तराखण्ड
हरिद्वार : समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार आज 17 अक्टूबर को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के अस्थि कलश के साथ परिवार सहित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। अस्थियों के विसर्जन के बाद में देर शाम अखिलेश यादव और परिवार के सभी सदस्य सैफई लौट आएंगे। नमामि गंगे घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी अस्थियां समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के स्थल में फिर बदलाव किया गया है। अब विसर्जन नमामि गंगे घाट पर किया जाएगा। पहले इसे वीआइपी घाट, फिर हरकी पैड़ी पर किए जाने की सूचना दी गई थी। पर नहर बंदी के कारण वीआइपी घाट व हरकी पैड़ी पर गंगाजल न होने से अब इसे गंगा की मुख्यधारा नमामि गंगे घाट पर किया जा रहा है। अस्थि वि...
यूपी के औरैया जिले में हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी के औरैया जिले में हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तरप्रदेश
यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा से कानपुर की ओर जा रही कार औरैया कोतवाली क्षेत्र के मिहौली गांव के सामने हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव पोस्टमार्म के लिए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मैनपुरी जिले के अग्रवाल गली करहल रोड, मैनपुरी निवासी संतोष गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। सोमवार को वह पत्नी किरन गुप्ता व बेटे आकाश गुप्ता, पुत्री आरती गुप्ता, रेनू गुप्ता के साथ कानपुर जा रहे थे। जैसे ही ये लोग कार से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से कानपुर-इटावा हाईवे पर उतरे, तभी मिहौली के पास पहुंचते ही कार कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे में आरती (22)...
कारोबारी की कार में मिले करोड़ों रुपये, घर में छापेमारी में लगा नोटों का ढेर, जेवरात भी किए जब्त |

कारोबारी की कार में मिले करोड़ों रुपये, घर में छापेमारी में लगा नोटों का ढेर, जेवरात भी किए जब्त |

देश-विदेश
कारोबारी की कार में मिले करोड़ों रुपये, घर में छापेमारी में लगा नोटों का ढेर, जेवरात भी किए जब्त | क्लबटाउन रिवरडेल की पार्किग में खड़ी कार से 2.2 करोड़ नकद, सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए गए। शाम समय पुलिस ने कारोबारी शैलेश पांडे के फ्लैट पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने 5.95 करोड़ रुपये जब्त किए। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक कारोबारी की कार से आठ करोड़ की नकदी और आभूषण जब्त किए हैं। यह कार कारोबारी के फ्लैट की पार्किग में खड़ी हुई थी। उनके दो बैंक खातों में करीब 20 करोड़ रुपये पाए गए हैं, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रविवार तड़के क्लबटाउन रिवरडेल की पार्किग में खड़ी कार से 2.2 करोड़ नकद, सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए गए। शाम समय पुलिस ने कारोबारी शैलेश पांडे के फ्लैट पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने 5.95 करोड़ रुपये जब्त किए। 14 अक्टूबर को केनरा ब...
प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे एक से दो मॉडल कॉलेज, अपनी मनपसंद के विषय और विवि चुन सकेंगे छात्र |

प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे एक से दो मॉडल कॉलेज, अपनी मनपसंद के विषय और विवि चुन सकेंगे छात्र |

उत्तराखण्ड
प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे एक से दो मॉडल कॉलेज, अपनी मनपसंद के विषय और विवि चुन सकेंगे छात्र | प्रदेश में अभी 12 राज्य विश्वविद्यालय और 119 सरकारी एवं 21 अशासकीय कॉलेज हैं। सरकार की योजना है कि हर जिले में इनमें से एक या दो कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाया जाए। उच्च शिक्षा में प्रदेश के हर जिले में एक से दो मॉडल कॉलेज खुलेंगे। विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में मॉडल कॉलेज बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक इसके लिए शुरूआती अध्ययन कर लिया गया है। मॉडल कॉलेजों के खुलने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना को पूरा किया जा सकेगा। प्रदेश में अभी 12 राज्य विश्वविद्यालय और 119 सरकारी एवं 21 अशासकीय कॉलेज हैं। सरकार की योजना है कि हर जिले में इनमें से एक या दो कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाया जाए। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक विभाग के स्तर पर हर जिले ...
आज वोट करेंगे पीसीसी सदस्य, जानिए उत्तराखंड में किसका पलड़ा है भारी |

आज वोट करेंगे पीसीसी सदस्य, जानिए उत्तराखंड में किसका पलड़ा है भारी |

उत्तराखण्ड
आज वोट करेंगे पीसीसी सदस्य, जानिए उत्तराखंड में किसका पलड़ा है भारी | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनाव की नौबत आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा।मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड में दो पोलिंग एजेंट बनाए है। जबकि थरूर ने नाम नहीं भेजा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में मतदान होगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होने वाले मतदान के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पीसीसी में खरगे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कांग्रेस भवन में सदस्य शाम चार बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव के स...
सिडकुल में खेत के पास युवक-युवती के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में लगे मिले फांसी के दो फंदे |

सिडकुल में खेत के पास युवक-युवती के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में लगे मिले फांसी के दो फंदे |

उत्तराखण्ड
सिडकुल में खेत के पास युवक-युवती के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पास में लगे मिले फांसी के दो फंदे | हरिद्वार में रविवार देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं। एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो नर कंकाल हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्...