Saturday, March 7News That Matters

Day: October 18, 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
सोमवार को ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी समेत ज्येष्ठ उप प्रमुुुख ऊधम सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वहीं, आज मंगलवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य शपथ लेेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जनपद भर से जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है। बहादराबाद ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम ने कहा कि चुने गए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए कार्य करें। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने शक्तियों क प्रयोग करें। इस मौके पर बीडीओ मानस मित्तल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा रानी, आशीष कुमार, लोकेश कुमार, कल्पना चौहान, नजमा, एडीओ पंचायत बिजेंद्र कुमार सैनी, केसी शर्मा आदि मौजूद रहे। मंगलवार को भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान पर जिला पंचायत अध्यक्ष ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की करेंगे समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की करेंगे समीक्षा

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की समीक्षा करेंगे। 13 किमी लंबे रोपवे निर्माण को पीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक जिस क्षेत्र में रापेवे बनेगा, उसकी वीडियोग्राफी की जा चुकी है। जिसके जरिए प्रधानमंत्री को इस पूरी परियोजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण के दौरान सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए एनएचएआई की रोपवे विंग नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड (राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड) ने परियोजना के निदेशक पंकज कुमार मौर्य के निर्देशन में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण क्षेत्र की वीडियो व फोटोग्राफी की है। उन्होंने बताया कि वीडियो व फोटो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। ...
राधा रतूड़ी ने यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए, कहा- निर्दोष को पकड़ कर फर्जी खुलासा करती है यूपी पुलिस

राधा रतूड़ी ने यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए, कहा- निर्दोष को पकड़ कर फर्जी खुलासा करती है यूपी पुलिस

उत्तराखण्ड
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि आपराधिक मामलों का निस्तारण सही ढंग से होना चाहिए। किसी भी निर्दोष को भी नहीं पकड़ना चाहिए। कई बार यूपी पुलिस निर्दोष को पकड़ कर कहती है कि हमने मामला सुलझा लिया है। ये भी गलत है। लेकिन देर शाम एसीएस ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस अच्छा काम रही है। कई आपराधिक मामलों में दोनों राज्यों की पुलिस मिल कर काम कर रही है और उनका खुलासा भी कर रही है। बड़े-बड़े अपराधी पकड़े भी जा रही है। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में एसीएस ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री ने चिंता की है। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्राइम ...
सीएम योगी ने दी सौगात: राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ाया

सीएम योगी ने दी सौगात: राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ाया

उत्तरप्रदेश
केंद्र सरकार ने हाल ही में डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने भी इस बारे में फैसला ले लिया है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान अक्तूबर के वेतन व पेंशन के साथ किया जाएगा। इससे हर माह 296 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। जुलाई से अक्तूबर तक के देयों का कुल व्ययभार 1184 करोड़ रुपये आएगा। इसके तहत पुरानी पेंशन प्रणाली के दायरे में आने वाले कर्मियों के जीपीएफ में 387 करोड़ रुपये जमा होगा। शेष के लिए नकद 797 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी है। यह वृद्धि एक जुलाई 2022 से लागू होगी। इसके साथ ही राज्य कर्मियों के लिए बोनस भी दिया जाएगा। बोनस और डीए के भुगतान का निर्णय एक...
पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे

राजनीतिक
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 और 20 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य में करीब 15 हजार 670 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी 19 अक्टूबर को DefExpo 2022 का भी उद्घाटन करेंगे। गांधीनगर में करेंगे DefExpo 2022 का उद्घाटन दरअसल, पीएम मोदी 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 9:45 बजे महात्मा मंदिर सम्मेलन व प्रदर्शनी केंद्र गांधीनगर में DefExpo 2022 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे अदलज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। वहीं, दोपहर करीब 3:15 बजे वह जूनागढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन करेंगे और राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मिशन प्रमुखो...
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है ये है हेलीसेवा की स्थिति - 01,41,600 यात्री वायुमार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे। - 09 कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टर भर रहे हैं उड़ान - इस साल अब तक 26,536 शटल उड़ानें हो चुकीं है - 200 शटल उड़ानें रोज भर रही हेली कंपनियां...
पानी फेंका.. हुई धक्का मुक्की… बुरी तरह भिड़ीं गोरी नागौरी और अर्चना गौतम, संभालना हुआ मुश्किल |

पानी फेंका.. हुई धक्का मुक्की… बुरी तरह भिड़ीं गोरी नागौरी और अर्चना गौतम, संभालना हुआ मुश्किल |

मनोरंजन
पानी फेंका.. हुई धक्का मुक्की... बुरी तरह भिड़ीं गोरी नागौरी और अर्चना गौतम, संभालना हुआ मुश्किल | 'बिग बॉस' 16 का अपकमिंग एपिसोड अर्चना के नाम होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के बीच जमकर लड़ाई होती दिख रही है। टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन कंटेस्टेंट्स के हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच आगे बढ़ रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती की वजह से चर्चा बटोर रहे हैं तो कुछ अपनी दुश्मनी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच अर्चना गौतम ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अर्चना रोज कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह शो में अपनी मौजूदगी का अहसास दर्शकों को करवाती हैं। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड भी अर्चना के नाम होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के बीच ...
वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस|

वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस|

मनोरंजन
वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस| छोटे पर्दे की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से पूरा देश सदमे में है। पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से छानबीन कर रही है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फनी वीडियोज शेयर करने वाली अभिनेत्री की लाइफ इतनी परेशानियों से गुजर रही थी। वैशाली के ऑफिशियल अकाउंट पर उनके कई सारे वीडियोज मौजूद हैं। लेकिन इनमें से एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। क्लिप में एक आवाज सुनी जा सकती है जो कह रहा है कि मुझे आज तक किसी ने नहीं कहा कि तुम मेरी जिंदगी हो...शायद मैं किसी की मौत हूं। इस दौरान वैशाली अपने गले में पर्दे से फंदा लगाती हुई दिखती हैं। देखने में यह एक फनी वीडियो लग रहा है, लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी पर्...
इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 21 को जाएंगे केदारनाथ|

इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 21 को जाएंगे केदारनाथ|

देश-विदेश
इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 21 को जाएंगे केदारनाथ| सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। बीते आठ साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे। पीएम संभवत: सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन केदारना...
उत्तराखंड में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले प्रशिक्षित भी हो सकते हैं शिक्षक भर्ती में शामिल|

उत्तराखंड में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले प्रशिक्षित भी हो सकते हैं शिक्षक भर्ती में शामिल|

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले प्रशिक्षित भी हो सकते हैं शिक्षक भर्ती में शामिल| प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 में 2648 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड और बीएड अभ्यर्थियों के साथ ही एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों ने भी इसके लिए आवेदन किए। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) करने वाले उत्तराखंड के 37 हजार प्रशिक्षितों के लिए राहत की खबर है। उन्हें राज्य में 2648 पदों पर चल रही राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की भर्ती में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार शिक्षक भर्ती में शामिल करने की अनुमति रद्द करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी। प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने व...