मलबा आने से बंदरकोट के पास बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, लगातार गिर रहे पत्थर|
मलबा आने से बंदरकोट के पास बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, लगातार गिर रहे पत्थर|
गंगोत्री हाईवे बंद होने से वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है।
उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन नहीं थम रहा है। मंगलवार सुबह गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है। बीआरओ की टीम रास्ते को खोलने में जुटी है।
बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के साथ ही बदरीनाथ धाम में बारिश हुई, जिससे यहां कड...