ट्राली से बस के टकराने से 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख
रीवा, मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
रीवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
सीएम शिवराज ने जताया गहरा दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर को लेकर गहरा दुख जताया है। सीएम शिवराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना के बारे में बताया। मप्र सरकार मृतकों के पार्थिव शरीर को प्रयागराज भेजेगी।
उत्तर प्रदेश के सीएम य...



