Saturday, March 7News That Matters

Day: October 26, 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में  किया ट्वीट, ‘सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में किया ट्वीट, ‘सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती नव वर्ष (बेस्तु वरस) के अवसर पर गुजरात के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुजराती नव वर्ष कार्तिक माह में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर गुजराती में ट्वीट किया, 'सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं...! आज से शुरू होने वाला नया साल आपके जीवन को रोशन करे और आपको प्रगति के पथ पर ले जाए।' ट्वीट में उन्होंने कहा 'नए संकल्पों, नई प्रेरणाओं और नए लक्ष्यों के साथ नया साल मुबारक हो। इस आकांक्षा के साथ कि गुजरात हमेशा उपलब्धि की ऊंचाइयों को छुए।' अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस खास मौके पर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं दीं। शाह ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे सभी भाइयों और बहनों को गुजराती नव वर्ष की शुभकामनाएं। नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।'...
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें

स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कर दिया गया है। 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें, जलेरी व छत को नया रूप दिया गया है। एएसआई के दो अधिकारियों की देखरेख में बुधवार सुबह तक आखिरी चरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के एक दानीदाता के सहयोग से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह कार्य किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के छह सदस्यीय दल ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाने का काम शुरू किया गया। विभाग के दो अधिकारियों की मौजूदगी में दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने गर्भगृह, जलेरी व छत पर सोने की परत लगाने का काम शुरू किया जो अब अंतिम चरण में है। 19 मजदूर कार्य में जुटे हैं। गौरीकुंड से 18 घोड़ा-खच्चरों से सोने की...
सीएम धामी ने की गौ माता की पूजा

सीएम धामी ने की गौ माता की पूजा

उत्तराखण्ड
गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व आज (बुधवार) को मनाया जा रहा है। लोगों ने मंदिर और घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की। साथ ही भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर आराधना की। वहीं गौ सदनों में भी गोवंश की पूजा हुई और अन्न ग्रहण कराया गया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकृति व पशुधन को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने भी गोवर्धन के अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना की। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा 'आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सनातन संस्कृति एवं समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय गौ माता का पूजन किया। आइए हम सभी प्रकृति हितैषी, पशुधन प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपराओं के संवर्धन हेतु संकल्पित हों।' इस बार दिवाली के अगले दिन नहीं हुई गोवर्धन पूजा हर साल दीपावली के अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की...
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी

जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि जमीनी विवादों का संतुष्टिपरक त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी गरीब या सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं दिखना चाहिए। साथ ही यदि कोई गरीब सरकारी जमीन पर रह रहा है तो उसे शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उसके व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। सीएम योगी ने ये निर्देश बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। जनता दर्शन में कई महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में फरियाद लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश ...
भैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे

भैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे

उत्तराखण्ड
भैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। इससे पहले आज सुबह 11 बजे केदारनाथ में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाबा केदार की भोग मूर्तियों को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया गया। इसके उपरांत विधि विधान से बाबा की डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान किया गया है। गुरुवार को कपाट बंद होन के बाद छह माह बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में होगी। भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे बंद किए जाएंगे। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। 28 को डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में विश्राम करेगी और 29 को डोली ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। सोनप्रयाग होते हुए बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली अपने पहले पड़ाव रामपुर में रात्रि प्रवास करेगी। बदर...
सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति के कार्यों को लेकर सीएम धामी हुए सख्त

सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति के कार्यों को लेकर सीएम धामी हुए सख्त

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है और जनसुविधाओं का ध्यान रखना सरकार का सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मंगलवार को सचिवालय में एक बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य हुआ, कितनी सड़कों की मरम्मत की गई और कितना कार्य अवशेष है। उन्होंने यह पूरी जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री को एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए। सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत व गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य संबंधित विभाग किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा कर लें। इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने हिदायत दी कि सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने पूर्ण...
सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव |

सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव |

मनोरंजन
सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव | अभिनेता सलमान खान को हाल ही में डेंगू से पीड़ित हो गए थे। जिसकी वजह से उनकी फिल्म और शो की शूटिंग भी रोक दी गई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि उनकी बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगह डेंगू का लार्वा मिला है। जिसके बाद बीएमसी टीम ने दवा का छिड़काव करने के साथ ही बाकी जगहों पर भी जांच शुरू कर दी है। सलमान खान को डेंगू होने की जानकारी मिलने के बाद बीएमसी टीम दवा का छिड़काव करने के लिए गैलेक्सी और उसके आस-पास के इलाकों में गई। जांच के दौरान टीम को गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगह डेंगू का लार्वा मिला है। हालांकि जांच में सलमान के घर में लार्वा मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल एहतियात बरतते हुए फंगिंग आदि की गई है। डेंगू होने की वजह से सलमान खान इस बार 'बिग बॉस 16' के वीकेंड का वार में भी ...
जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए लागू हुई ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना, लेकिन ऐप लापता|

जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए लागू हुई ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना, लेकिन ऐप लापता|

उत्तराखण्ड
जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए लागू हुई ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना, लेकिन ऐप लापता| वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्योहारी सीजन में जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना पेश की थी। नौ सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगी। जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बिल लाओ, इनाम पाओ योजना तो लागू कर दी है लेकिन इसका ऐप अब तक लापता है। इनाम पाने के लिए लोगों को इसी ऐप पर जीएसटी बिल अपलोड करने थे। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने त्योहारी सीजन में जीएसटी बिलों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना पेश की थी। नौ सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगी। वित्त मंत्री ने योजना लांच करते हुए कहा था कि त्योहारी सीजन में खरीदारी के दौरान लोग जीएसटी बिल जरूर लें। लोगों ने बिल भी ले लिए लेकिन लॉटर...
आज से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद से तलाशे जाएंगे दो लापता पर्वतारोही|

आज से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद से तलाशे जाएंगे दो लापता पर्वतारोही|

उत्तराखण्ड
आज से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार की मदद से तलाशे जाएंगे दो लापता पर्वतारोही| बीते चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स से जुड़े 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद 27 के शव बरामद किए गए जबकि नौसेना में नाविक विनय पंवार (उत्तराखंड) व लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट हादसे के बाद से लापता चल रहे हैं। उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसे में लापता दो प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की तलाश के लिए जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) द्रौपदी का डांडा-2 चोटी के समिट कैंप पर पहुंचा दिया गया है। निम के अधिकारियों ने बताया कि जीपीआर के इस्तेमाल के लिए रेस्क्यू टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है जिसके बाद बुधवार (आज) से जीपीआर की मदद से लापता पर्वतारोहियों की तलाश शुरू हो जाएगी। बीते चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान निम के ए...
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, 550 सोने की परतों से दिया गया भव्य रूप |

स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, 550 सोने की परतों से दिया गया भव्य रूप |

उत्तरप्रदेश
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, 550 सोने की परतों से दिया गया भव्य रूप | केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कर दिया गया है। 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें, जलेरी व छत को नया रूप दिया गया है। एएसआई के दो अधिकारियों की देखरेख में बुधवार सुबह तक आखिरी चरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के एक दानीदाता के सहयोग से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह कार्य किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के छह सदस्यीय दल ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाने का काम शुरू किया गया। विभाग के दो अधिकारियों की मौजूदगी में दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने गर्भगृह, जलेरी व छत पर सोने की परत लगाने का काम शुरू क...