Saturday, March 7News That Matters

Day: October 28, 2022

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज वर्चुअल माध्यम से 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज वर्चुअल माध्यम से 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे

उत्तराखण्ड
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 9:45 बजे वर्चुअल माध्यम से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में बीआरओ 66 आरसीसी के अधीन सिमली ग्वालदम रोड पर निर्मित तीन पुल भी शामिल हैं। बीआरओ 66 आरसीसी गौचर के कमान अधिकारी मेजर शिवम अवस्थी ने बताया कि रक्षामंत्री सिमली-ग्वालदम राजमार्ग पर कुलसारी के नजदीक बने 50 मीटर स्पान पुल, थराली-ग्वालदम सड़क दोराहे के आसपास बने 40 मीटर बुसेरी पुल और लोल्टी में बने 35 मीटर स्पान पुल का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहेंगे। जबकि थराली विधायक भूपालराम टम्टा और पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में लिया हिस्सा

उत्तराखण्ड
देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई गई है। समान नागरिक संहिता लागू होने से राज्य में सभी धर्मों व संप्रदाय के निवासी लाभान्वित होंगे। सभी धर्मों को मानने वाली महिलाओं की स्थिति में भी गुणात्मक सुधार होगा। आंतरिक और सामरिक सुरक्षा के मोर्चे पर राज्य की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने इनके समाधान के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता देने का भी अनुरोध किया है गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लिया गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन और संविधान की भावना का सम्मान करते हुए समान नागर...
पुलिस थाने व चौकियों के लिए 750 करोड़ की आवश्यकता: सीएम धामी

पुलिस थाने व चौकियों के लिए 750 करोड़ की आवश्यकता: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा के सूरजकुंड में राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में नए थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस जवानों के आवासों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से एकमुश्त 750 करोड़ रुपये की सहायता का मुद्दा उठाया। उन्होंने उत्तराखंड की आंतरिक सुरक्षा और सीमा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इनर लाइन प्रतिबंधों में छूट देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत जिलों में हिम प्रहरी योजना पर काम कर रही है। इस योजना के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से प्रति माह पांच करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का अनुरोध किया। बृहस्पतिवार को शुरू हुए चिंतन शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए इ...
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश ने आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने पर दिया बयान बोले- अनर्गल बयानबाजी करने वाले सीख लेंगे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश ने आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने पर दिया बयान बोले- अनर्गल बयानबाजी करने वाले सीख लेंगे

उत्तरप्रदेश
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हेट स्पीच मामले में सपा विधायक आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने के न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट के आदेश से सीख लेकर भविष्य में आजम जैसे लोग अनर्गल भाषा का उपयोग संभ्रांतजन के खिलाफ नहीं कर पाएंगे। समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ द्वेष फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग कई बार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाते हैं। न्यायालय ने जो आदेश जारी किया है, उसका इंतजार प्रदेश की जनता काफी समय से कर रही थी। किसी भी व्यक्ति को दूसरे की भावनाएं भड़काने का अधिकार नहीं है।...
उत्‍तराखंड से गुलामी के प्रतीक और जगहों के ब्रिटिशकालीन नाम बदले जाएंगे: सीएम धामी

उत्‍तराखंड से गुलामी के प्रतीक और जगहों के ब्रिटिशकालीन नाम बदले जाएंगे: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तर प्रदेश की भांति अब उत्तराखंड में भी गुलामी के प्रतीक चिह्न हटाने के साथ ही विभिन्न शहरों, स्थानों, सड़कों आदि के ब्रिटिशकालीन नाम बदले जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूरजकुंड में चल रही गृह मंत्रियों की बैठक में भाग लेने जाने से पहले मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिली है। उधर, सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब संबंधित विभागों से इसकी सूची मांगी जाएगी और फिर धीरे-धीरे नाम बदलने की प्रकिया शुरू होगी। यूपी सरकार ने भी ब्रिटिशकालीन नाम बदलने की शुरुआत की थी कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ब्रिटिशकालीन नाम बदलने की शुरुआत की थी। अब उत्तराखंड में भी इस दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। राज्य में लैंसडौन, मसूरी, देहरादून, नैनीताल, रानीखेत समेत विभिन्न शहरों व क्षेत्रों के ...
सुबेहा क्षेत्र में जर्जर दीवार ढहने से दो मासूम समेत तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल|

सुबेहा क्षेत्र में जर्जर दीवार ढहने से दो मासूम समेत तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल|

देश-विदेश
सुबेहा क्षेत्र में जर्जर दीवार ढहने से दो मासूम समेत तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल| ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाया गया, मगर तब तक नैना (4) की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय रवि को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया मगर उसकी भी मौत हो गई। बाराबंकी जिले में सुबेहा व देवा थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सुबेहा थाना क्षेत्र के भभूतगढ़ी मजरे मंगौवा निवासी बुधवार बृहस्पतिवार की रात अपने बच्चों के साथ छप्पर के नीचे सोए थे। सुबह देखा कि जिस दीवार पर छत पर रखा था वह भरभरा कर गिर पड़ी है। आनन फानन ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाया गया, मगर तब तक नैना (4) की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय रवि को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया मगर उसकी भी मौत हो गई। इससे पहले...
महिला क्षैतिज आरक्षण के अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद होगा लागू|

महिला क्षैतिज आरक्षण के अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद होगा लागू|

उत्तराखण्ड
महिला क्षैतिज आरक्षण के अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद होगा लागू| नैनीताल उच्च न्यायालय की महिला क्षैतिज आरक्षण के शासनादेश पर रोक लगाने के बाद सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला किया। क्षैतिज आरक्षण बहाल कराने के लिए पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अध्यादेश लाने पर सहमति बनी थी। उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। अगले हफ्ते अध्यादेश का ड्राफ्ट विधायी विभाग को भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद राज्य में महिला क्षैतिज आरक्षण का कानून बन जाएगा। नैनीताल उच्च न्यायालय की महिला क्षैतिज आरक्षण के शासनादेश पर रोक लगाने के बाद सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला किया। क्षैतिज आरक्षण बहाल कराने के लिए पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अध्यादेश लाने पर सहमति बनी थी। साथ ह...
राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी |

राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी |

देहरादून
राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी थी, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की डीए की मुराद पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सीएम उनकी मुराद जल्द पूरी करेंगे। राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) के लिए राज्य स्थापना दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौ नवंबर के आसपास डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे द...
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, उत्तराखंड में इन जगहों पर उमड़ता है आस्था का सैलाब |

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, उत्तराखंड में इन जगहों पर उमड़ता है आस्था का सैलाब |

उत्तराखण्ड
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, उत्तराखंड में इन जगहों पर उमड़ता है आस्था का सैलाब | नहाय खाय के साथ आज शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चार दिवसीय महापर्व के लिए नदी के घाटों पर साफ-सफाई हो चुकी है। साथ ही छठ मैया की स्थापना कर दी गई है। प्रात:काल स्नान के बाद कद्दू और चने की दाल से बनी सब्जी के साथ चावल का भोग ग्रहण करने के बाद छठ पर्व का व्रत शुरू हुआ। लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद शनिवार शाम को ‘खरना’ का आयोजन होगा। खरने में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। खीर को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती लोग रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और सोमवार को प्रात:काल में उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद छठ पूजा संपन्न होगी और व्रती लोग अपना व्रत खोलेंगे। इस महापर्व की तैयारी के मद्देनजर राजधानी देहरादून में...