बहन को छेड़ा तो बचाने पहुंचा भाई, बेरहमों ने चाकू से गोद डाला, तमाशा देखते रहे लोग |
बहन को छेड़ा तो बचाने पहुंचा भाई, बेरहमों ने चाकू से गोद डाला, तमाशा देखते रहे लोग |
शुक्रवार को मनोज पूसा आईटीआई से अपने घर लौट रहा था. रास्ते में आरोपियों ने उसे दबोच कर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. वहीं उसे मृत मानकर आरोपी मौके से फरार हो गए. परिजनों ने मनोज को सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
दिल्ली के पटेल नगर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने वाले किशोर की दो लोगों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिय...




