Saturday, March 7News That Matters

Month: October 2022

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चारों लोगों को किया गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चारों लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का खुुलासा होने के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आवास पर मेटल डिटेक्टर लगाने के साथ सिपाहियों और सादे कपड़ों में एलआईयू को तैनात किया गया है। मामले में सीएम ने डीजीपी समेत पुलिस के बड़े अफसरों संग बैठक कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अफसरों को कई निर्देश भी दिए। मंत्री का सुरक्षा प्रोटोकॉल भी बदला जा सकता है। मंत्री की हत्या के षड्यंत्र का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में भी खलबली मच गई है। एक आरोपी को पकड़ा जा चुका है। इसके साथ ही अब पुलिस अफसरों को मंत्री की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। सोमवार को आईजी इंटेलीजेंस एपी अंशुमन भी मंत्री से मिलने यमुना कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे और आवास के बाहर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने वहां पर एलआईयू को तैनात करने के निर्देश दिए। उनके जाने के बाद आवास ...
शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

देश-विदेश
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी ने यह कार्रवाई माणिक से लंबी पूछताछ के बाद की है। पूरा मामला प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं से संबंधित है। जांच में सहयोग न करने पर किया गया गिरफ्तार ईडी की टीम ने माणिक भट्टाचार्य से सोमवार दोपहर पूछताछ शुरू की थी। लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग न करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है। बता दें, सीबीआई ने भी इस मामले में 27 सितंबर को टीएमसी विधायक को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई थी अंतरिम रोक सीबीआई के समन के बाद विधाय...
मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद गैंग से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद गैंग से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार

देश-विदेश
मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगदारी मामले में की गई है। बता दें गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी सलीम फ्रूट और दाऊद के करीबी रियाज भाटी की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।...
मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और एक से दो दौर तेज बौछार पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और एक से दो दौर तेज बौछार पड़ने की संभावना

उत्तराखण्ड
देहरादून :  प्रदेश में अभी भी मानसून सक्रिय है। 13 अक्टूबर के बाद वर्षा से राहत के आसार हैं। वहीं बारिश और बर्फबारी से अब ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना रहा। देहरादून में बादल छाए रहे और हल्‍की बूंदाबांदी होती रही। वहीं मसूरी में रातभर से बारिश जारी रही। दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार व बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और एक से दो दौर तेज बौछार पड़ने की संभावना है। इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में रामनगर में 58.2 मिमी व नैनीताल में 38.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी इससे पहले सोमवार सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल आदि जनपदों में कई जगहों भ...
सैफई में आज मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले उनके दर्शन के लिए उमड़ रहे लोग

सैफई में आज मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले उनके दर्शन के लिए उमड़ रहे लोग

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, धरतीपुत्र तथा नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार यानी आज दोपहर तीन बजे किया जाएगा। मेदांता गुरुग्राम में सोमवार सुबह अंतिम सांस लेने वाले मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह को इटावा में सैफई में मेला मेले ग्राउंड रखा गया है। जहां पर लोग उनका अंतिम दर्शन कर रहे हैं। आज वहां पर देश के अनेक बड़े राजनीतिक, कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनका अंतिम दर्शन करेंगे। सैफई में आज मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले उनके दर्शन के लिए लोग को उमड़ रहे हैं। परिवार के सभी लोगों ने नम आंखों से नेताजी को विदाई दी। मेला ग्राउंड में उनके दर्शन के लिए दिग्गजों और समर्थको का जमावड़ा है। सैफई में आज दोपहर तीन बजे नेताजी के अंतिम संस्कार को लेकर सैफई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गगनभेदी नारो...
नहीं रहे मुलायम सिंह, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

नहीं रहे मुलायम सिंह, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

देश-विदेश
गुरुग्राम,  समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे। वहीं 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है 2 अक्टूबर से हालत बनी हुई थी गंभीर इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उन पर दवाईयों का कोई असर नहीं हो रहा था। उनकी किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी। यूपी के सैफई में होगा अंत...
मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने जताया दुख

मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने जताया दुख

उत्तरप्रदेश
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायाम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 मिनट पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर का जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा 'मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।' मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने मुलायम सिंह से जुड़ी कई यादें ट्विटर पर साझा की है। पीएम मोदी ने कहा, 'मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉक्टर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित क...
अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर चल रहे पीएम मोदी का आज दूसरा दिन, इन दो शहरों को देंगे 9460 करोड़ की सौगात

अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर चल रहे पीएम मोदी का आज दूसरा दिन, इन दो शहरों को देंगे 9460 करोड़ की सौगात

देश-विदेश
अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर चल रहे पीएम मोदी का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज भरूच और जामनगर में 9 हजार 460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले पीएम मोदी भरूच जिले के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जम्बूसर में बल्क ड्रग पार्क और भरूच जिले के दहेज में डीप सी पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। अहमदाबाद में छात्रों को देंगे सौगात अहमदाबाद में, प्रधान मंत्री मोदी शैक्षिक संकुल का उद्घाटन करेंगे - जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परियोजना छात्रों को समग्र विकास के लिए सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेगी। आणंद  में पीएम मोदी करेंगे रैली पीएम मोदी आण...
पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए दून के सिद्धार्थ खंडूड़ी को स्वजन और रिश्तेदारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए दून के सिद्धार्थ खंडूड़ी को स्वजन और रिश्तेदारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए दून के सिद्धार्थ खंडूड़ी को स्वजन और रिश्तेदारों ने रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हरिद्वार में सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में महापौर सुनील उनियाल गामा और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी शामिल हुए। इससे पहले महापौर और कैबिनेट मंत्री ने सिद्धार्थ के आवास पहुंचकर उनके स्वजन को सांत्वना दी। नेशविला रोड स्थित आवास में 26 वर्षीय सिद्धार्थ का शव शनिवार रात पहुंचा था। रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। सुबह से ही सिद्धार्थ के घर में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे थे। नम आंखों से पड़ोसी और रिश्तेदार सिद्धार्थ के स्वजन को ढांढस बंधा रहे थे। अंतिम यात्रा से पहले सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन को नेताओं का तांता ...
हरिद्वार में पंचायत चुनाव निबटे, भाजपा को 44 सदस्यों की जिला पंचायत में 14 सीटों पर मिली जीत

हरिद्वार में पंचायत चुनाव निबटे, भाजपा को 44 सदस्यों की जिला पंचायत में 14 सीटों पर मिली जीत

उत्तराखण्ड
देहरादून : हरिद्वार भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, लेकिन विधानसभा चुनाव में यहां पार्टी को झटका लगा। चौथी विधानसभा में जिले से भाजपा के आठ विधायक थे, लेकिन पांचवीं विधानसभा में यह आंकड़ा तीन ही रह गया। इसकी पूरी कसर पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में निकाल दी। हरिद्वार में पंचायत चुनाव निबटे, परिणाम आए तो भाजपा को 44 सदस्यों की जिला पंचायत में 14 सीटों पर जीत मिली। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में यह पार्टी का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। बहुमत के 23 के आंकड़े से यद्यपि भाजपा कुछ दूर रह गई, लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ, वह खासा दिलचस्प था। कांग्रेस, बसपा खेमे से जीते प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय भी, सब सरपट भाजपा की ओर दौड़ पड़े। मतगणना समाप्त भी नहीं हुई थी कि बहुमत से नौ कदम पीछे छूट गई भाजपा सीधे 10 कदम आगे 33 तक जा पहुंची। प्रतीक्षा है कि अब भी खत्म...