Saturday, March 7News That Matters

Month: October 2022

धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

उत्तराखण्ड
शरद पूर्णिमा पर मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम की ओर से नगर में भव्य रूप से श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। आश्रम के परमाध्यक्ष परमानंद दास, वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कृष्णाचार्य महाराज, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, मंहत रवि प्रपन्नाचार्य आदि ने संयुक्तरूप से जगन्नाथ भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग चढ़ाया गया। रविवार को मधुबन आश्रम में भगवान बलदेव, सुभद्रा और श्रीकृष्ण की 25वीं झांकी निकाली गई। आश्रम हरे राम हरे कृष्णा के भजनों से गूंज उठा। आश्रम से लेकर कैलासगेट, भैरव मंदिर, चंद्रभागा, मुख्य बाजार, रेलवे रोड होते हुए गुरु नानक इंटर कॉलेज परिसर में यात्रा का समापन हुआ। भक्तों ने रस्सी के सहारे भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा। जिस मार्ग से रथ को निकाला गया, उस मार्ग पर भक्तों ने झाड़ू से सफाई की। वित्त मंत्री अग्रवाल ने कहा कि रथ यात्रा का विशेष महत्व है मान्यता है कि रथ ...
योगी बोले- प्रदेश में अब इंसेफलाइटिस से मौतों की संख्या शून्य

योगी बोले- प्रदेश में अब इंसेफलाइटिस से मौतों की संख्या शून्य

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित आरोग्य भारती कार्यक्रम में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र मे किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह समर्पित है। यही कारण है कि इंसेफलाइटिस से जहां बीते 40 साल में 50 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, चार से पांच वर्षों के प्रयास के बाद ही प्रदेश मे यह बीमारी समाप्ति की ओर है और मौतों की संख्या अब लगभग जीरो हो गई है।...
कैबिनेट मंत्री ने होटल रिसार्ट व होम स्टे की जांच कर वहां होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने होटल रिसार्ट व होम स्टे की जांच कर वहां होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
 देहरादून : अंकिता हत्याकांड के बाद सरकार प्रदेशभर में संचालित होटल, रिसार्ट व होम स्टे को लेकर अब निरंतर सतर्कता बरत रही है। इस कड़ी में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य के सभी होटल, रिसार्ट व होम स्टे की सूची तलब की है। साथ ही विभागीय सचिव सचिन कुर्वे को निर्देश दिए हैं कि बगैर पंजीकरण के अवैधानिक रूप से संचालित ऐसे प्रतिष्ठान किसकी अनुमति से चल रहे हैं, इसकी गहनता से जांच कराई जाए। होटल, रिसार्ट व होम स्टे की गहन जांच कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि वनन्तरा रिसार्ट जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसे देखते हुए होटल, रिसार्ट व होम स्टे की गहन जांच कर उनके पंजीकरण के साथ ही वहां होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश महाराज के अनुसार उनके संज्ञान में आया है कि नदियों के किनारे स्थित होटल, रिसार्ट व होम स्टे मे...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2006.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2006.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया

उत्तराखण्ड
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर और मुरादाबाद-काशीपुर बाइपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन कार्यों के लिए 2006.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है। इस राजमार्ग कासुदृढ़ीकरण होने पर कुमाऊं से दिल्ली की दूरी एक घंटे कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास के इन राजमार्गों से निश्चित तौर पर उत्तराखंड में पर्यटन और औद्योगिक विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में सड़क संपर्क पर अभूतपूर्व काम हुआ है, जिसका लाभ राज्य को मिल रहा है। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के उप्र व उत्तराखंड के हिस्से में पडऩे वाले भाग के सुदृढ़ीकरण से राज्य को अधिक फायदा मिलेगा। ...
उत्तरकाशी में बर्फ के तूफान में फंसे कई पर्वतारोही, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी में बर्फ के तूफान में फंसे कई पर्वतारोही, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखण्ड
उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। मौसम खराब होने के कारण  रेस्क्यू टीम को भी लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा लापता शेष 10 ट्रेनी की खोज बीन की जा रही है। वहीं आज शुक्रवार सुबह दो हेलीकॉप्टर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इसके बाद एएलएच हेलीकॉप्टर समिट कैंप से चार शवों को लेकर हर्षिल हेलीपैड के लिए रवाना हुआ है। उत्तरकाशी के डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से रेस्क्यू दल ने बृहस्पतिवार को 15 शव बरामद किए थे। चार शव घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। अब तक कुल 19 शव मिल चुके हैं। वहीं 10 लोग अभी भी लापता हैं।बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। पैदल...
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सभी अनुभागों का किया निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सभी अनुभागों का किया निरीक्षण

उत्तराखण्ड
विधानसभा में बैकडोर भर्तियां रद्द करने के बाद स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण बृहस्पतिवार को अचानक अनुभागों में पहुंची। उनके अचानक आने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्पीकर ने अनुभागों में उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया और कार्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति देखने के साथ ही जॉब प्रोफाइल के बारे में जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले गैलरियों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेक...
यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी, CM योगी ने विभागों को दिया 15 नवंबर का अल्टीमेटम

यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी, CM योगी ने विभागों को दिया 15 नवंबर का अल्टीमेटम

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, राजधानी लखनऊ में शनिवार से होने वाली आल इंडिया रोड कांग्रेस से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभाग को बड़ा अल्टीमेटम दे दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सड़कों की मरम्मत का प्रदेशव्यापी अभियान जल्द शुरू करें। इसके साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) को पीपीपी मोड पर सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है, जिससे कि निजी निजी निवेश को प्रोत्साहन मिले। प्रदेशव्यापी गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 की शुरुआत ही प्रदेशव्यापी गड्ढामुक्त सड़कों (Pothole Free Roads Drive) के अभियान से हुई और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में यह बड़ा प्रदेशव्यापी अभियान चलाने जा रहे हैं। उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिया कि सड़कों की गड्ढामुक्ति के लिए जल्द ही प्रदेशव्यापी अभियान ...
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज,अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स म्योहाल के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। वे आज शुक्रवार को स्टेट प्लेन से सवा चार बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से शाम पांच बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स आएंगे। कांप्लेक्स में घंटा भर रहने के बाद स्टेट प्लेन वापस लौट जाएंगे। पहले था समारोह के शुभारंभ में आने का कार्यक्रम लेकिन टल गया इस कार्यक्रम के बारे में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के अनुसार अभी तक की जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सिर्फ अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। पहले उन्हें समारोह के शुभारंभ में आना था, लेकिन व्यवस्तता के कारण कार्यक्रम टल गया था। अबकी मुख्यमंत्री सिर्फ इसी कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। महाकुंभ 2025 की तैयारियों की ले सकते हैं जानकारी वैसे माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री क...
ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार

ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार

देश-विदेश
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता ही जा रहा है। खबर है कि ईडी अधिकारियों ने आज सुबह-सुबह दिल्ली समेत तीन राज्यों में बड़ी छापेमारी की है। दिल्ली के अलावा पंजाब व हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ईडी छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। कुछ शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है। ईडी इस मामले में अब तक 103 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। केजरीवाल ने किया पलटवार  ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "500 से ज्यादा रेड, 3 महीनों से सीबीआई व ईडी के 300 से ज्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं, एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा, क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी...
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से आज जुड़ेंगी सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी के साथ चलेंगी पैदल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से आज जुड़ेंगी सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी के साथ चलेंगी पैदल

देश-विदेश
मैसूर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है। कर्नाटक के मांड्या जिले में भारत जोड़ो यात्रा से गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ीं हैं। इस दौरन उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की। यह यात्रा 21 दिनों तक कर्नाटक से होकर गुजरेगी। इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए भी निकलेगी। सोनिया गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी हुए शामिल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा शासित राज्य के मांड्या जिले से पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के अलावा पार्टी के वरि...