Saturday, March 7News That Matters

Month: October 2022

132 साल पुराने लैंसडौन नाम को बदलने की तैयारी

132 साल पुराने लैंसडौन नाम को बदलने की तैयारी

उत्तरप्रदेश
रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव पर अमल किया तो पौड़ी जिले में स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र लैंसडौन का नाम फिर ‘कालौं का डांडा (काले बादलों से घिरा पहाड़)’ हो जाएगा। 132 साल पुराने लैंसडौन नाम को बदलने की तैयारी है। रक्षा मंत्रालय के आर्मी हेड कवार्टर ने सब एरिया उत्तराखंड से ब्रिटिशकाल में छावनी क्षेत्रों की सड़कों, स्कूलों, संस्थानों, नगरों और उपनगरों के रखे नामों को बदलने के लिए प्रस्ताव मांगें हैं। रक्षा मंत्रालय ने उनसे ब्रिटिशकाल के समय के नामों के स्थान पर क्या नाम रखे जा सकते हैं, इस बारे में भी सुझाव देने को कहा गया है। इसी के तहत लैंसडौन छावनी ने इसका नाम ‘कालौं का डांडा’ रखने का प्रस्ताव भेजा है। पहले इसे ‘कालौं का डांडा’ पुकारा जाता था। स्थानीय लोग इसका नाम यही रखने की मांग वर्षों से करते आए हैं। रक्षा मंत्रालय को भी इस बाबत कई पत्र भेजे जा चुके हैं। तत्कालीन वायसराय लैंसडौन के ना...
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद एक बार फिर से शुरू

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद एक बार फिर से शुरू

देश-विदेश
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद एक बार फिर से शुरू हो गई। 50वें दिन की यात्रा तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकतल से शुरू हुई। गुरुवार को इस पद यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फिर से शामिल हुए। बता दें, दीपावली और मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी को लेकर भारत जोड़ो यात्रा को तीन दिन का विराम दिया गया था। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी इस दौरान दिल्ली पहुंचे थे। वह मल्लिाकर्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।...
दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बिजली के पोल से टकराई, छह की मौत

दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बिजली के पोल से टकराई, छह की मौत

उत्तरप्रदेश
सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बृहस्पतिवार की सुबह बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में टवेरा कार में सवार एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जान गंवाने वालों में एक बालिका भी शामिल है हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घायल की मौत एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। हंडिया टोल प्लाजा के पास हादसा सुबह करीब 6:40 पर हुआ ।  टवेरा गाड़ी क्रमांक यूपी 78 बीक्यू 3601 से ग्राम सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा हड़िया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकराने के कारण अनियंत्रित हो गई । जिससे मौके पर 4 महिला, 01 बेटी की कुल ,पांच की मौत हो गई। मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी,रेखा पत्नी रमेश, कृष्णा देव...
बोले राजनाथ सिंह- धर्म के नाम पर कितना खून बहाया गया, उसका कोई हिसाब नहीं

बोले राजनाथ सिंह- धर्म के नाम पर कितना खून बहाया गया, उसका कोई हिसाब नहीं

राजनीतिक
श्रीनगर, कश्मीरियत के नाम पर आतंकवाद का जो तांडव इस प्रदेश ने देखा, उसका कोई वर्णन नहीं किया जा सकता है। धर्म के नाम पर कितना खून बहाया गया, उसका कोई हिसाब नहीं। आतंकी तो बस हिंदुस्तान को लक्ष्य करके अपने मंसूबों को अंजाम देना जानते हैं। आज शौर्य दिवस पर बड़गाम में आयोजित सैन्य कार्यक्रम में संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत की जो एक विशाल इमारत हमें दिखाई दे रही है, वह हमारे वीर योद्धाओं के बलिदान की नींव पर ही टिकी हुई है। भारत नाम का यह विशाल वटवृक्ष, उन्हीं वीर जवानों के खून और पसीने से अभिसिंचित है। आज का यह शौर्य दिवस, उन वीर सेनानियों की कुर्बानियों और बलिदान को ही याद करने का दिवस है। आज का यह दिवस, उनके त्याग और समर्पण को हृदय से नमन करने का दिवस है। 26 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय समझौता होते ही अगले दिन 27 अक्टूबर 1947 को भारतीय...
रेलवे ने भीड़ को ध्यान में रख छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का किया एलान, देखें गाड़ियों की सूची|

रेलवे ने भीड़ को ध्यान में रख छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का किया एलान, देखें गाड़ियों की सूची|

दिल्ली
रेलवे ने भीड़ को ध्यान में रख छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का किया एलान, देखें गाड़ियों की सूची| रेलवे ने भीड़ को ध्यान में रख छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का किया एलान, देखें गाड़ियों की सूचीपूर्वांचल दिशा जाने-आने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों को भीड़ को ध्यान में रख आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पटना, दरभंगा व मालदा टाउन के लिए छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। हालांकि, ये सभी ट्रेन 31 अक्तूबर को चलेंगी। यानी छठ पर्व के सुबह के अर्घ्य के बाद ये ट्रेनें चलेंगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली से वापसी दिशा में जाने वालों को काफी सहूलियत होगी। ट्रेन संख्या 04066 दिल्ली जंक्शन से पटना के लिए 31 अक्तूबर को ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन रात के 11:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 3:45 बजे पटना पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्...
आठ सेकंड में दो बार फोड़ा अरुण का सिर, सामने आया रूह कंपाने वाला वीडियो|

आठ सेकंड में दो बार फोड़ा अरुण का सिर, सामने आया रूह कंपाने वाला वीडियो|

उत्तरप्रदेश
आठ सेकंड में दो बार फोड़ा अरुण का सिर, सामने आया रूह कंपाने वाला वीडियो| राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण उर्फ वरुण की हत्या करने वाले युवक राजपुर गांव के हैं। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो को देखकर उनकी पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन वे घर पर नहीं मिले। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। वायरल वीडियो में वे आठ सेकंड के भीतर ही दो बार अरुण के सिर पर ईंट से प्रहार करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें सड़क पर गिराकर लात और घूंसे मारे। इसके बाद सड़क से ही एक युवक ईंट उठाकर लाया और सिर में दे मारी। अगले ही क्षण उसने दूसरी बार प्रहार किया। अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर अपनी कार से फरार हो गए। एफआईआर में नामजद कराए गए अरुण के दोस्त दीपक और संजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लोग पहले भोपुरा रोड पर होब्स किचन रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे लेकिन वह बंद था। ...
कूड़े पर भाजपा को घेरने के लिए मैदान में उतरेंगे केजरीवाल, AAP-BJP कार्यकर्ता आए आमने-सामने |

कूड़े पर भाजपा को घेरने के लिए मैदान में उतरेंगे केजरीवाल, AAP-BJP कार्यकर्ता आए आमने-सामने |

दिल्ली
कूड़े पर भाजपा को घेरने के लिए मैदान में उतरेंगे केजरीवाल, AAP-BJP कार्यकर्ता आए आमने-सामने | एमसीडी चुनाव के मद्देनजर राजधानी में तीन कूड़े के पहाड़ बनने के मामले में आप नेताओं की ओर से भाजपा पर निशाना साधने के बीच आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े है। उन्होंने गाजीपुर लैंडफिल साइट देखने का एलान किया है। दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता और आप कार्यकर्ता गुरुवार को गाजीपुर में आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। एमसीडी चुनाव के मद्देनजर राजधानी में तीन कूड़े के पहाड़ बनने के मामले में आप नेताओं की ओर से भाजपा पर निशाना साधने के बीच आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े है। वह भाजपा को कठघरे में खड़ा करने के लिए गुरुवार को मैदान में उतर रहे है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, ...
केदारनाथ के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट भी होंगे आज ही बंद, तैयारियां तेज, देखें तस्वीरें |

केदारनाथ के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट भी होंगे आज ही बंद, तैयारियां तेज, देखें तस्वीरें |

उत्तराखण्ड
केदारनाथ के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट भी होंगे आज ही बंद, तैयारियां तेज, देखें तस्वीरें | आज भैैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद हो गए हैं। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। उधर, दोपहर 12:09 मिनट पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे और माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी। मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भैयादूज पर दोपहर 12:09 पर विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की ...
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में  किया ट्वीट, ‘सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में किया ट्वीट, ‘सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती नव वर्ष (बेस्तु वरस) के अवसर पर गुजरात के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुजराती नव वर्ष कार्तिक माह में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर गुजराती में ट्वीट किया, 'सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं...! आज से शुरू होने वाला नया साल आपके जीवन को रोशन करे और आपको प्रगति के पथ पर ले जाए।' ट्वीट में उन्होंने कहा 'नए संकल्पों, नई प्रेरणाओं और नए लक्ष्यों के साथ नया साल मुबारक हो। इस आकांक्षा के साथ कि गुजरात हमेशा उपलब्धि की ऊंचाइयों को छुए।' अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस खास मौके पर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं दीं। शाह ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे सभी भाइयों और बहनों को गुजराती नव वर्ष की शुभकामनाएं। नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।'...
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें

स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कर दिया गया है। 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें, जलेरी व छत को नया रूप दिया गया है। एएसआई के दो अधिकारियों की देखरेख में बुधवार सुबह तक आखिरी चरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के एक दानीदाता के सहयोग से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह कार्य किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के छह सदस्यीय दल ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाने का काम शुरू किया गया। विभाग के दो अधिकारियों की मौजूदगी में दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने गर्भगृह, जलेरी व छत पर सोने की परत लगाने का काम शुरू किया जो अब अंतिम चरण में है। 19 मजदूर कार्य में जुटे हैं। गौरीकुंड से 18 घोड़ा-खच्चरों से सोने की...